Holi Milan 2024: लिटिल स्टार प्ले एंड फन स्कूल के होली मिलन में बच्चों ने खेली हर्बल होली
स्कूल की प्राचार्य मिनी सिंह ने सारे बच्चों को प्रेम भाव से मिलजुल कर सुरक्षित एवं हर्बल गुलाल से होली खेलने की सीख दी एवं पर्व में बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने का संस्कार दिया। प्राचार्या मिनी सिंह एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
