DHANBAD: जिंदगी हिंदी मैगजीन का हुआ शानदार अनावरण

जिंदगी पुस्तक की आने वाली हर संस्करण में विभिन्न विषयों पर बहुत ही दमदार लेखन की प्रस्तुति होगी। जिनकी पुस्तक का अनावरण केक काटकर किया गया। साथ ही जिंदगी के दूसरे संस्करण जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित है का भी छायांकन किया गया।

DHANBAD : सुनैना सिंह किन्नर ने गरीबों के बीच बांटे 200 कंबल

सुनैना किन्नर ने बताया कि गरीबों जरूरतमंदो को इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए किन्नर समाज ने विभिन्न स्थानों पर लगभग 200 कंबलों का वितरण किया इस कंबल वितरण से जरूरतमंद लोगों को ठंड से बहुत राहत पहुंची है।

DHANBAD : स्व. कुमार अर्जुन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,कांग्रेस नेता रणविजय सिंह एवं वैभव सिन्हा, भानु प्रताप, डीएसओ लातेहार आदि उपस्थित रहे।

DHANBAD : श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस पर हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सभा को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि जन भागीदारी की कोई भी आवाज को रोक नहीं जा सकता है। आम जनता शहीद श्यामल चक्रवर्ती ने जो कोयलांचल में कार्य कर गए।उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके साहसिक लड़ाई इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

अमर शहीद के 33वें शहादत दिवस: उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों ने शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने कहा कि आज हम धनबाद के जांबाज पुलिस अधीक्षक की शहादत को याद करते हैं। उन्होंने वीरता से देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उसके प्रति समस्त धनबादवासी एवं जिला प्रशासन उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

GOOD NEWS:आमाघाटा में 60 एकड़ जमीन पर खुलेगा धनबाद का पहला चिड़ियाघर

सरकार के मानक पर अगर यह सही रहा तो जल्द ही चिड़ियाघर का निर्माण शुरू होगा। इससे पहले चिड़ियाघर के लिए वन विभाग की टीम ने टुंडी के जियाजोरी वनक्षेत्र का निरीक्षण किया था, लेकिन शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी की वजह से यह जगह उपयुक्त नहीं माना गया।

DHANBAD : कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से औपचारिक मुलाकात, हुई गुफ्तुगू

मीर ने धनबाद जिला में संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर किए जा रहे हैं कार्यक्रम के प्रति सराहना की। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजूटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।

MAITHAN : मैथन में फूल बगान का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन नए वर्ष में सोमवार के सुबह करीब 10 बजे डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान अंजनी दुबे करेंगे। मौके पर डीवीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होंगे।

DHANBAD : सरकारी स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए चलेगा ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ अभियान

स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और ड्राप आउट कम करने लिए यह पहल जिला शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की जा रही है. मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में जिले के सभी विद्यालयों में ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ अभियान की शुरुआत की जानी है. शीतलहर को देखते हुए 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद किया गया है. दो जनवरी से विद्यालयों का संचालन होना है. इस अभियान की तैयारी का निर्देश शिक्षकों को दिया गया है.