DHANBAD : महिला कांग्रेस कमेटी का मैत्री महासम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि देशहित व जनकल्याणकारी कार्यों में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है देश में बड़े-बड़े उद्योग कल कारखाने कोलियारियों एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था के साथ कांग्रेस पार्टी ने देश में एक मजबूत नींव रखने का काम किया है।

TOPCHANCHI : टुसू पर्व झारखंड प्रदेश का मुख्य पर्व है:मंटू महतो

डीजे की धुन पर एवं परंपरागत ढोल मांदर के थाप पर बच्चा-बच्ची,महिला-पुरुष, युवा पारंपरिक टुसू गीत संगीत पर जमकर नाच गान करते हुए नजर आए।जगह-जगह लोग शोभा यात्रा में जुटते चले गए और भव्य कारवां बनता चला गया।

DHANBAD : नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए डीसी को पधारने का दिया निमंत्रण

निमंत्रण पत्र के साथ उन्होंने पूजित अक्षत भी उपायुक्त को सौंपे। श्री आनंद ने डीसी से कहा कि आगामी 22 जनवरी के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बना रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

DHANBAD : पांच किलो से अधिक वजन के मूली उगा रहे सप्पू महतो, पौष्टिकता से भरपूर

सबसे खास बात है कि इसमें खुद से तैयार किए गए खाद पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। इसे खाने में सेहत में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह खेती में अभी तक कई युवाओं को रोजगार भी दिए हुए हैं।

RANCHI : आजसू छोड़ भाजपा में शामिल हुए जुम्मन खान

कमाल खान और अनवर हुसैन सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने जुम्मन खान को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कर लिया. मौके पर जुम्मन खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड का निर्माण भाजपा के प्रयास से ही संभव है इसलिए हम सभी को मिलकर राज्य के विकास के लिए भाजपा को मजबूत बनाने की जरूरत है.

DHANBAD: धनबाद के पूर्व SSP और झामुमो नेता पर भाजपा विधायक ढुलू महतो ने लगाए गंभीर आरोप

मीडिया से बात करते हुए ढुलू ने कहा कि धनबाद में कोयले की लूट 50 हजार करोड़ के आसपास हुई है।पूर्व एसएसपी धनबाद संजीव कुमार,धनबाद के झामुमो नेता सहाय जी एवं कांग्रेस के कुछ नेताओं की मिली भगत से हुई थी।

DHANBAD : पूर्व पार्षद स्व. प्यारे लाल महतो जी की 53 वीं जयंती मनायी गई, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत प्यारेलाल महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी धर्मपत्नी कल्पना महतो तथा पुत्र अमित महतो,सुमित महतो ने पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ता, समाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोगों ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

DHANBAD : धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने की धनबाद उपायुक्त से मुलाकात, अप्रेंटिस युवाओं को जल्द नियोजन दिलाने की रखी मांग

उपायुक्त के द्वारा बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरली रमैया को दुरभाष पर युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उक्त अवसर पर केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अप्रेंटिस संघ धनबाद के सूरज झा, ताजुदि‍न अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

DHANBAD : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने धनबाद रेलवे स्टेडियम के नवीकरण जिम का किया उदघाटन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जिम में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जिसका उपयोग रेलकर्मी के साथ-साथ अन्य लोग भी कर सकते है।

DHANBAD : एसीबी ने धनबाद सिविल सर्जन क्लर्क को चार हजार रुपया रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार

फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार उमेश सिंह को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। वही इस काम में और कितने लोग शामिल है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है मगर जिस तरह से सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है ऐसे में सदर अस्पताल की साख पर कुछ कर्मियों द्वारा बट्टा लगाया जा रहा है प्रबंधन को जांच कर ऐसे कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है