DHANBAD : धनबाद जिला फुटबॉल लीग: मुगमा एफसी 3-1 से टाटा फिडर सेंटर को किया पराजित

मुगमा एफ सी के अशोक कुमार 41वें मिनट, गौरभ केवट 71वें मिनट,गौरभ वाउड़ी 73 वें मिनट मे गोल किया। जबकी टाटा फीडर सेंटर के एक मात्र गोल सुभाष बरुआ 76 वें मिनट मे किया। निर्णायक की भूमिका बजरंग चौहान,सुदन लाल सोरेन, संजय हेंब्रम, चिटुं हाजरा ने निभाया।

DHANBAD : डी-नोबीली स्कूल सीएमआरआई के बच्चों ने वृद्धजनों की सेवा की, नृत्य गीत प्रस्तुत कर किया मनोरंजन

विद्यार्थियों ने सभी वृद्धजनों को चावल, दाल, आटा, छ कार्टून बिस्किट, वूलन कैप, नमकीन, मिठाइयां सत्तू फल सत्तू एवं अन्य रोजमर्रा सामग्रीय उपहार स्वरूप प्रदान की। सभी विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के समक्ष गाना और नृत्य प्रस्तुत कर उनका मनोरंजन किया।आश्रम के सारे बुजुर्ग इन बच्चों के आगमन से बहुत खुश थे और सारे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया

DHANBAD : प्रशिक्षित गेल सीएनजी स्टेशन का जोड़ाफाटक एचपीसीएल पंप में हुआ शुभारंभ

शीघ्र चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी और पंप में 24 घंटे गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं। उपस्थित अतिथि दिलीप सिंह ने कहा कि गैस वाहनों के लिए इस सिटी में कोई भी गैस रिफिलिंग पंप नहीं था जिससे गैस वाहनों के चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था अब इस पंप के शुभारंभ से छोटी बड़ी गैस वाहनों के संचालकों को काफी सुविधा होगी। उद्घाटन के अवसर पर गेल सीएनजी जनरल मैनेजर अनिल कुमार एवं एचपीसीएल डिविजनल मैनेजर डी मिश्रा, समाजसेवी दिलीप सिंह, एचपीसीएल के संचालक वीरेंद्र भगत एवं रोहित भगत समेत अन्य सीएनजी के उपभोक्ता उपस्थित थे।

KATRAS : शहादत दिवस पर महान क्रान्तिकारियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!

र्वप्रथम शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित साथियों ने श्रद्धांजलि दी।सभा को जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मृणाल, बीसीकेयू केंद्रीय सचिव कंचन महतो, निमाई मुखर्जी, उमेश ऋषि, नरेश दास, बिष्णु कुमार, परवेज इकबाल, नारायण प्रजापति, धर्मजी, प्रदीप महतो, साजन महतो, संजय महतो, हरीश बाउरी, अमर‌ बाउरी, राकेश महतो, चरामदास भुइंया, अमृत महतो आदि दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया। झामुमो सहित कई संगठनों के नेतागण ने श्रद्धांजलि दी। प्रेस प्रतिनिधि अजय राणा एवं डेकोरेशन एसोसिएशन के बिल्लु दा ने प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

BAGHMARA: जनशक्त‍ि संपर्क अभियान का नवां दिन: जमुआ पंचायत, जीत मिली तो बाघमारा में लिखेंगे विकास की नई इबारत-सूरज महतो

मतदाता इस बार परिवर्तन लाने को लिए प्रतिबद्ध हैं। वे हरहाल में नई व्यवस्था स्थापित कर नए अवसर पैदा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सभी दौरों के दौरान मतदाताओं ने उन्हें जीत का भरोसा दिया है। लोगों में रूझान को देखकर यह पक्का है कि इसबार परिवर्तन आकर ही रहेगा। श्री महतो ने कहा कि उन्होंने देखा कि सभी गांवों में जनसुविधा नदारद हैं। विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ धोखा हुआ है। अगर वे जीतकर आते हैं तो विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी।

HISTORY : महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह आज ही के दिन फांसी के फंदे में झूल हो गए थे अमर!

इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी दी गई थी।

BAGHMARA : संपर्क अभियान के आठवें दिन बाघमारा के हाथूडीह पहुंचे जनशक्त‍ि दल के अध्‍यक्ष का कारवां

श्री महतो ने बताया कि पंचायत के बचे हुए सभी गांवों का उन्होंने दौरा किया। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। इसपर सभी लोगों ने भरपूर साथ देने का वादा किया। इस बीच गांववासियों ने अपने यहां की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। श्री महतो ने कहा कि दौरा करने से पता चल रहा है कि गांवों में अभी भी विकास की किरणें नहीं पहुंची है।

BAGHMARA : रोजगार की मांग लेकर कोल वाशरी के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में राजू शर्मा, खानू महतो, नरेश महतो, गोपाल रवानी, सुरेश मरांडी, छोटेलाल मांझी, राजेश रविदास, कार्तिक महतो, संजय चौधरी, मनोज महतो, सोहन महतो, मधुसूदन महतो, सुनील मंडल, बिरजू नापित, संदीप ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

KATRAS : अंडा व्यवसायी से रिवाल्वर की नोक पर दो लाख की लूट

अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर घटना को अंजाम दिया. मारपीट कर बाइक की चाभी भी छीन ली. भुक्तभोगी बाघमारा से तगादा का पैसा लेकर कतरास कि और लौट रहा था. भुक्तभोगी ने लिखित शिकायत कतरास थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है.

DHANBAD : धनबाद क्लब में सुखविंदर और यूनियन क्लब में ममता शर्मा नए साल मचाएंगी धमाल!

धनबाद क्लब में 31 दिसंबर की रात गायक सुखविंदर सिंह महफिल सजाएंगे, तो यूनियन क्लब में मुन्नी बदनाम हुई की गायिका ममता शर्मा धूम मचाने आ रही है।
अनारकली डिस्को चली टिंकू जिया जैसे चर्चित गानों पर ममता क्लब के सदस्य और मेहमानों को झूमाएंगी यूनियन क्लब के उपाध्यक्ष चरण प्रीत सिंह ने रविवार को बताया कि इस बार न्यू ईयर ईव पर गायिका ममता शर्मा के साथ ज्योत्सना गर्ल्स भी आकर्षण का केंद्र होगी