DHANBAD : धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक, कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने का लिया गया र्निणय

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस बार के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी कांग्रेस जन अपना सहयोग प्रदान करें ताकि धनबाद जिला से केंद्रीय कांग्रेस को एक संदेश जाए कि हमलोग भी इस कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभा रहे है।उक्त बैठक में सर्व श्री कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, सीता राणा,मंटु दास, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, वकील बावरी, राजू दास, कयूम खान, जावेद रजा, गुड्डू खान, प्रसाद निधी, मनोज कुमार हाड़ी, इम्तियाज अली,गैरूल हसन, मृत्युंजय सिंह, जयप्रकाश चौहान, गौतम पासवान, सुरज वर्मा, राम विलास राम, जितेंद्र शर्मा, पुरनेनदु सिंह, संतोष यादव, श्याम साव, जगदीश साव, अशद कलीम आदी थें।

KATRAS : श्री श्री राणी सती दादीजी मंदिर समिति के सदस्यों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का किया स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर समिति के सचिव राजेश केडिया, विजय राजगढ़िया, मणी शर्मा, आकाश अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र संघई, सुशील चौधरी, जितेंद्र अग्रवाल, भगवती सोनी, अमित चौधरी, दीपू अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, आयुष अग्रवाल, ऋतिक केडिया, दिनेश भुवालका, मुकेश अग्रवाल, सुनील चौधरी, अंकुर अग्रवाल, विमल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, पिंटू गुप्ता, अजय गुप्ता, रविन्द्र विजन आदि सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए।

KATRAS : बिनोद बिहारी महतो की रामकनाली कोलियरी यूनियन कार्यालय में मनाई गई पूण्यतिथि

श्रद्धांजलि सभा को राजेन्द्र प्रसाद राजा, उमेश ऋषि, साधन महतो, संजय महतो, संजय मुखर्जी, सुरेश बाउरी, हरिष बाउरी,अमर बाउरी, गुणाधर कर्मकार, अजीत दास, रामदास भुइंया आदि नेताओं ने सम्बोधित किया है। बीसीकेयू केंद्रीय सचिव कंचन महतो ने माल्यार्पण कर सभी का धन्यवाद दिया।

HAZARIBAGH : 21 जनवरी को रांची में जदयू की कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश होंगे शामिल

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मुन्ना मलिक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद थे। जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21 जनवरी को रांची में होने वाली कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई।

TOPCHANCHI : स्वर्गीय विनोद बाबू का सपनों का झारखंड अभी नहीं बना है: हलधर महतो

इस कार्यक्रम के दौरान 2 मिनट मौन रखकर स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में हलधर महतो ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का सपनों का झारखंड अभी नहीं बन पाया है। विनोद बाबू ने शोषण मुक्त समाज तथा झारखंड आंदोलन के शीर्ष नेता थे।वे क्रांतिकारी विचार के वक्ता थे।इस अवसर पर सदानंद महतो ने कहा कि विनोद बाबू झारखंड के पितामाह थे।

DHANBAD : मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने बिनोद बाबू की पुण्यतिथि मनाई, बिनोद बाबू लाल-हरा मैत्री के अगुवा रहे : पवन महतो

बिनोद बाबू ने युवाओं को एक संदेश दिया था कि पढ़ो और लड़ो पढ़ने के साथ-साथ लड़ने की प्रेरणा दी। युवाओं को जागरूक और संघर्षील बनाकर हर आंदोलन को दिशा देने की रास्ता दिखाया। बिनोद बाबू लाल हरा-मैत्री के अगुवा रहे।दोनों झंडों के नेतृत्व में माफिया मुक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया।

GVINDPUR : ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया ने विज्ञान और कला प्रदर्शनी का किया शानदार आयोजन

निर्णायक मंडली के सदस्य आईआईटी आईएसएम के पूर्व प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार बेहेरा, आईआईटी आईएसएम के इलेक्ट्रिकल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद शंकर हाती द्वारा निर्णय लिया गया।जिसमें जल स्तर संकेतक परियोजना ने पहला पुरस्कार जीता, ई एमपी गन ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया और तीसरे पुरस्कार में दो प्रोजेक्ट्स, फायर अलार्म और टेस्ला कोइल के बीच टाई हुआ। लड़कियों की सुरक्षा उपकरण पर प्रोजेक्ट की विचारधारा और मेहनत को सम्मानित करते हुए सांत्वना पुरस्कार जीता।

DHANBAD : 17 जनवरी को गोल्फ  ग्राउंड  में होने वाले सामूहिक विवाह में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जनवरी तक

इस वर्ष भी 17 जनवरी 2024 को 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों का विवाह समिति के द्वारा की जा रही है।इस वर्ष के विवाह के लिए 40 फार्म भरे जा चुके हैं।आगामी पांच जनवरी तक फार्म भरने की अन्तिम तिथि रखी गई है। फॉर्म मिलने का स्थान बेकारबांध स्थित पंडित डेकोरेटर  है।विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन  को न्योता दिया जाएगा।

JHARIA : तीन माह पूर्व शादी रचाने वाले यूवक ने फांसी लगाकर किया जीवन लीला समाप्त

घटना लगभग पांच बजे की है  मृतक हीरो की शादी 3 माह पूर्व हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया की मौत का कारण पारिवारिक विवाद था जिसके कारण अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना के समय हिरो अपने रुम मे अकेला था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में हिरो बाउरी को फांसी के फंदे से उतारते हुए धनबाद के पीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने श्री बाउरी को मृत घोषित कर दिया।

DHANBAD : मोहूल बैंड ने पौष पार्बन उत्सव में महिलाओं को नृत्य करने पर किया मजबूर

मोहूल बैंड के निर्देशक पार्थो भौमिक ने मीडिया को बताया कि पुरुलिया जिले के बांग्ला के पुराने पारंपरिक एवं गीतों को समस्त भारत में प्रस्तुत करने के लिए कोलकाता में सात सदस्य टीम की बैंड बनाई गई थी। जो पूरे देश में अब लोकप्रिय हो चुकी है बैंड खुद के क्रिएटिव गीतों को परफॉर्म करती है इसका उदाहरण स्वरूप मुंबई दिल्ली कोलकाता लखनऊ रांची एवं अन्य स्थानों में बैंड चित्र स्तुतियों के बाद लाखों फैन है और धनबाद में लैंड से क्लब एवं श्रोताओं के अनुरोध पर आए हैं जहां हमारे क्रिएटिव परफॉर्मेंस पर अपार प्यार और समर्थन मिला।