DHANBAD : आईआईटी आईएसएम का 98 फाउंडेशन डे आज, 43 वां दीक्षांत समारोह की तैयारी भी पूरी
10 दिसंबर को संस्थान का 43 वां दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्र के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्थित रहेंगे जो पास आउट छात्र छात्राओं को डिग्री देने की शुरुआत करेंगे। 9 दिसंबर को फाउंडेशन डे पर मुख्य अतिथि होंगे गवर्नर झारखंड राधाकृष्णन। जब कि अन्य अतिथियों में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो. जी.के. पटनायक, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह शिरकत करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को संस्थान में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई।कार्यक्रम में 1512 सिल्वर और गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
