DHANBAD : भाजपा ने धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ निकाली जनआक्रोश रैली

शनिवार को धनबाद की गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह रैली तेतुलतल्ला मैदान से निकली।

DHANBAD : डीएवी राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता का एआरओएनएन श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

शनिवार को कोयलानगर में डी ए वी राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता 2023 (क्लस्टर लेवल-8) का किया उद्घाटन झारखण्ड प्रक्षेत्र–C के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कोयलानगर के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने किया

DHANBAD : विश्व विकलांग दिवस पर ‘पहला कदम’ ने निकाला दिव्यांगता जागरूकता रैली

पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन  शनिवार को विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में  गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का शुभारंभ गोल्फ ग्राउंड में दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया।

JHARIA : हाई पावर कमेटी के वेतनमान की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों के हड़ताल हुआ समाप्त

हाई पावर कमिटी के वेतनमान की मांग को लेकर 6 नंबर साइडिंग मे कार्यरत असंगठित मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर तिसरा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा के पहल पर शनिवार को थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता कराई गई।

JHARIA : मजदूर नेता  स्वर्गीय राजू महतो की 19 वीं पुण्यतिथि मनी

मजदूर किसानों के नेता स्व राजू महतो का 19 पुण्यतिथि शनिवार को भागारामपुर राजू महतो चौक मे मनाया गया। मौके पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत माहतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी, कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। तारा देवी ने राजू महतो द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व महतो मजदूरो व किसानो के सच्चे हितैषी थे, बहुत कम समय मे चले गए।

DHANBAD : विश्व एड्स दिवस पर धनबाद की सड़कों पर निकाली गई जागरूकता रैली, नारों से गुंजा शहर

एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर की रोग निरोधक क्षमता को खत्म कर देती है। इससे बचाव के लिए असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसके अलावा दूषित सूई का इस्तेमाल, एक ही ब्लेड से कई लोगों को दाढ़ी बनाने से भी बचना चाहिए।

DHANBAD : सहोदया कंपलेक्स धनबाद चैप्टर का नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, फाइनल में बर्ड्स गार्डन स्कूल, राजगंज के बालक एवं बालिका के दोनों वर्गों की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

फाइनल के पूर्व धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के बच्चों के द्वारा शानदार मंत्र मुक्त कर देने वाली नृत्य प्रस्तुत की गई साथ ही विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सिटी एसपी को शॉल देकर एवं पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित किया गया।

DHANBAD : पहला कदम में पांच दिवसीय दिव्यांगता जागरूकता अभियान का शुभारंभ, प्रथम दिन दिव्यांग बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक लोगो दिव्वयंगता जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो दिव्यांग बच्चों के उत्थान के प्रति प्रेरणादाई और लोगो को काफी आकर्षित करेगी।

DHANBAD : मारपीट मामले में दलित महिला के पक्ष मे न्याय की मांग को लेकर धरना, पुलिस सहित डीएसपी पर महिलाओं ने लगाई गंभीर आरोप

मामला डेढ़ माह पहले जमीन विवाद का है इसको लेकर राघवेंद्र कुमार पांडेय और महेश सिंह के द्वारा शिव बालक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के साथ जमकर मारपीट की गई तथा जाति सूचक गाली गलौज भी की गई।घटना में उनके माथे पर गंभीर चोट आई है तथा मामले में वह काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही।

DHANBAD : इंटर स्कूल कॉलेज टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पिछले 12 नवंबर 2023 को संस्था के द्वारा इंटर स्कूल कॉलेज टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता करायी गयी थी। प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह 16 दिसंबर को 2 बजे से सिल्वर डॉव ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।