जिले के ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण को लेकर सिटी एसपी अजित कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी और पूरे शहर का जायजा लिया गया. इस दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, DSP विधि व्यवस्था अरविंद बीन्हा, डीएसपी अमर पांडे ,धनबाद थाना प्रभारी संतोष गुप्ता, सराय ढेला थाना प्रभारी विनय कुमार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एक साथ निकले जहाँ मेमको मोड़ के समीप एक काले रंग के स्कॉर्पियो JH10CN 0027 जिसके शीशे पर काली फिल्म लगी थी उसे रोक कर तत्काल शीशे से काली फिल्म हटाने को कहा गया और जुर्माना लगाया गया.