JHARIA : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा व दीवा दिपावली को लेकर सोमवार को अहले सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिला पुरुषों व यूवतियों के साथ साथ छोटे बड़े नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया गंगा स्नान

JHARIA : लोदना एरिया के कुजामा में नेताजी के संरक्षण में चल रहा था कोयले का अवैद्ध कारोबार, सीआईएसपी ने छापेमारी कर किया सौ टन कोयला जब्त, अवैद्ध कारोबारियों में मचा हड़कंप

काली मंदिर स्थित एक हाइवा कोयला और कुजामा बिजली घर के पीछे छापामारी कर तीन हाइवा कोयला जब्त किया गया।  लगभग 100  टन कोयला जब्त किया। वहीं कोयला चोरों को छापामारी की भनक लगते ही घटना स्थल से भागने में सफल रहे।

JHARIA : कांग्रेस नेता रत्नेश यादव का प्रयास लाया रंग, पिट वाटर व बंद चानक की चारदीवारी को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन हुआ रेस

झरिया नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रत्नेश यादव ने बीसीसीएल एरिया 9 के प्रबंधन को लिखित पत्राचार किया था। जिसके तहत बीसीसीएल अधिकारियों की टीम सोमवार को स्थलीय जांच किया। तत्पश्चात क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी पहुंचने व बंद चनक में चार दिवारी देने की बात कही

DHANBAD : ट्रैफिक व्यवस्था व अपराध पर नियंत्रण को लेकर सिटी एसपी अजित कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी, ब्लैक शीशे वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

जिले के ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण को लेकर सिटी एसपी अजित कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी और पूरे शहर का जायजा लिया गया. इस दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, DSP विधि व्यवस्था अरविंद बीन्हा, डीएसपी अमर पांडे ,धनबाद थाना प्रभारी संतोष गुप्ता, सराय ढेला थाना प्रभारी विनय कुमार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एक साथ निकले जहाँ मेमको मोड़ के समीप एक काले रंग के स्कॉर्पियो JH10CN 0027 जिसके शीशे पर काली फिल्म लगी थी उसे रोक कर तत्काल शीशे से काली फिल्म हटाने को कहा गया और जुर्माना लगाया गया.

JHARIA : गुरुनानक देव जी की 554 वां जयंती धूमधाम से मनायी गयी, झरिया विधायिका माथा टेक लिया आशीर्वाद

झरिया क्षेत्र के अन्तर्गत कोयरी बांध स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी की 554 वां जयंति के अवसर पर झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह एवं धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मत्था टेक कर आशिर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में गुरूद्वारा प्रबंध कमिटी ने उन्हे सरोपा भेंट कर सम्मानित किया

JHARIA : गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व पर रागनी सिंह पहुंची झरिया गुरुद्वारा, मत्था टेक मांगा आशीर्वाद

गुरुनानक देव जी के 554 वां प्रकाश पर्व के मौके पर झरिया कोयरिबान्ध स्थित गुरुद्वारा से बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा तक भव्य नगर कीर्तन ( शोभा यात्रा ) निकाला गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने भी झरिया गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा श्रीमती सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रागनी सिंह ने समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानकदेव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मानवता का पर्व है।

KATRAS : संविधान दिवस पर जनशक्त‍ि दल के प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रविवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन कांको स्थि‍त जनशक्त‍ि दल के प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्‍यक्ष सूरज महतो एवं उनके सैंकड़ों समर्थक ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। जनशक्त‍ि दल के अध्‍यक्ष श्री महतो ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में बताए गए मार्ग पर चलकर समाज का दशा और दिशा बदल सकते हैं।

JHARIA : संविधान बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत दलित शोषण मुक्ति मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संविधान बचाओ- देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामानता, बंधुत्व के लिए संकल्प रविवार को लिया गया। सर्व प्रथम धनबाद डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जो आने वाले 4 दिसंबर 2023 को दिल्ली में महामही राष्ट्रपति को राष्ट्रीय तथा राज्य के मुद्दों पर हस्ताक्षर कॉपी सौंपने का काम करेंगे।

JHARIA : अलकडीहा शिव मंदिर धाम में 24 घंटे की अखंड हरी कीर्तन की हुई शुरुआत

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे आदि भक्ति भजन से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अलकडीहा शिव मंदिर धाम प्रांगण में रविवार को 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का हुआ शुरुआत

DHANBAD : संविधान दिवस पर बसपा ने निकाली रैली, लगाया संविधान बचाओ का नारा

राज्य में नया संसद भवन का निर्माण व उद्‌घाटन कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही है। मगर भारतीय संवि धान देश में अक्षरत लागू कैसे हो इस पर भाजपा गंभीर नहीं हैं। उक्त बातें रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने संविधान दिवस पर संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ने कहा।