DHANBAD : धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
रविवार को धनबाद जिला एथलेटिक संघ के कार्यकारिणी समिति की एक अति आवश्यक बैठक कोयला नगर स्थित कार्यालय में संघ के अध्यक्ष किरण रानी नायक के अध्यक्ष में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से 2024 में होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी 2024 में गुजरात में होने जा रहा है और राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री का आयोजन बिहार के आरा में 15 जनवरी 2024 में होने वाला है इसी तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
