BAGHMARA | झारखंड के प्रमुख त्योहारों में एक है करम पूजा, बहनें मांगती हैं भाई के लिए लंबी उम्र की दुआ:सूरज महतो

करमा पर्व:बाघमारा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए जनशक्ति‍ दल के सूप्रीमो

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp
This image has an empty alt attribute; its file name is 23.jpg

BAGHMARA | सोमवार 25 सितंबर को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में करमा पर्व के अवसर पर जनशक्त‍ि दल के अध्यक्ष सूरज महतो बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रि‍त किए गए। सभी कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं पुरुषों ने श्री महतो का जोरदार स्वागत करते हुए पर्व में शामिल किया। श्री महतो ने संबोधन में कहा कि करमा पर्व झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व झारखंड के माता बहने बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व में बहनें भाइयों के सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है। झारखंड में प्रकृि‍त की पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्री महतो ने इस पर्व की गुणवत्ता को बताते हुए कहा कि बांस की टोकरी में मिट्टी डालकर उसमें धान, गेहूं, चना, मटर, मकई, जौ, बाजरा, उड़द आदि के बीच हमारे बहने बोती हैं और सात दिनों तक पर्व को मनाती हैं। पूजा के दौरान कर्मा और धर्मा की कहानी भी सुनाई जाती है। इस ऐतिहासिक पर्व में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के माता एवं बहनों का स्नेह और आशीर्वाद संगठन के अध्यक्ष श्री सूरज महतो को प्राप्त हुआ।

3 thoughts on “BAGHMARA | झारखंड के प्रमुख त्योहारों में एक है करम पूजा, बहनें मांगती हैं भाई के लिए लंबी उम्र की दुआ:सूरज महतो

  1. Hey bhai! Play at qq777n.com – trusted casino site with big bonuses. No deposit needed. Just click the link and win real money. Good luck!

  2. Salam friends! Check out qq777bdt.net – trusted gambling site. No deposit needed. Just click the link and play slots. Good luck!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *