DHANBAD : मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने बिनोद बाबू की पुण्यतिथि मनाई, बिनोद बाबू लाल-हरा मैत्री के अगुवा रहे : पवन महतो

बिनोद बाबू ने युवाओं को एक संदेश दिया था कि पढ़ो और लड़ो पढ़ने के साथ-साथ लड़ने की प्रेरणा दी। युवाओं को जागरूक और संघर्षील बनाकर हर आंदोलन को दिशा देने की रास्ता दिखाया। बिनोद बाबू लाल हरा-मैत्री के अगुवा रहे।दोनों झंडों के नेतृत्व में माफिया मुक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया।

DHANBAD : 17 जनवरी को गोल्फ  ग्राउंड  में होने वाले सामूहिक विवाह में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जनवरी तक

इस वर्ष भी 17 जनवरी 2024 को 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों का विवाह समिति के द्वारा की जा रही है।इस वर्ष के विवाह के लिए 40 फार्म भरे जा चुके हैं।आगामी पांच जनवरी तक फार्म भरने की अन्तिम तिथि रखी गई है। फॉर्म मिलने का स्थान बेकारबांध स्थित पंडित डेकोरेटर  है।विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन  को न्योता दिया जाएगा।

JHARIA : तीन माह पूर्व शादी रचाने वाले यूवक ने फांसी लगाकर किया जीवन लीला समाप्त

घटना लगभग पांच बजे की है  मृतक हीरो की शादी 3 माह पूर्व हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया की मौत का कारण पारिवारिक विवाद था जिसके कारण अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना के समय हिरो अपने रुम मे अकेला था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में हिरो बाउरी को फांसी के फंदे से उतारते हुए धनबाद के पीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने श्री बाउरी को मृत घोषित कर दिया।

DHANBAD : मोहूल बैंड ने पौष पार्बन उत्सव में महिलाओं को नृत्य करने पर किया मजबूर

मोहूल बैंड के निर्देशक पार्थो भौमिक ने मीडिया को बताया कि पुरुलिया जिले के बांग्ला के पुराने पारंपरिक एवं गीतों को समस्त भारत में प्रस्तुत करने के लिए कोलकाता में सात सदस्य टीम की बैंड बनाई गई थी। जो पूरे देश में अब लोकप्रिय हो चुकी है बैंड खुद के क्रिएटिव गीतों को परफॉर्म करती है इसका उदाहरण स्वरूप मुंबई दिल्ली कोलकाता लखनऊ रांची एवं अन्य स्थानों में बैंड चित्र स्तुतियों के बाद लाखों फैन है और धनबाद में लैंड से क्लब एवं श्रोताओं के अनुरोध पर आए हैं जहां हमारे क्रिएटिव परफॉर्मेंस पर अपार प्यार और समर्थन मिला।

DHANBAD : बैंकऑफ़ इंडिया के रिटायर्ड और पेंशनर्स संगठन का 11वां वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न

सम्मेलन में सभी सदस्य एकजुट होकर समस्याओं से अवगत होने और उनके लिए हो रहे कार्य पर विचार विमर्श किए । इस दौरान बाहर से आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सचिव ने बताया कि विगत 11 सालो के हुए कार्यों सहित आगे किस तरह से कार्य करने हैं इस पर चर्चा की गई

DHANBAD : कार्मेल स्कूल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोहा सबका दिल

जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स गाने में सांता क्लॉज़ ने प्रवेश कर विद्यार्थियों को चॉकलेट भी बाटे कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर मारिया कीर्ति, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एल्सी जोसेफ, प्राइमरी कॉर्डिनेटर सिस्टर श्रेया, कम्युनिटी कॉलेज कॉर्डिनेटर सिस्टर अमला के अलावे सभी शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद थे।

DHANBAD : लॉयन्स क्लब के नेत्र शिविर में 150 लोगों की जांच, बुजुर्गो का सम्मान भी, आग से बचाव पर भी गोष्ठी व डेमो

लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा द्वारा लॉयन्स अस्पताल रघुनाथपुर खरकिया, चिरकुंडा के सहयोग से चिल्ड्रेन अकादमी में लगाये गए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 150 लोगों के नेत्रों की जांच की गई और 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के युक्त पाया गया। इनका ऑपरेशन 18 दिसम्बर को चिरकुंडा अस्पताल में होगा।

DHANBAD : चिल्ड्रन एंड टींस की चार दिवसीय मेधा योगा-1 कार्यशाला रैमसन रेसिडेंसी धैया में सम्पूर्ण

इस कार्यक्रम मे किशोरों ने अत्यंत सरल व सहजता से प्राणायाम, योग, मानवीय मूल्य की ज्ञान प्राप्ति की और आर्ट ऑफ़ लिविंग की अनूठी लयबद्ध साँस प्रक्रिया – सुदर्शन क्रिया की भी अनुभूति की। स्टेज फीअर, एग्जाम प्रेशर, मन एकाग्र करने प्रणाली भी सीखी। निरंतर ध्यान के अभ्यास करने से मन शांत और जीवन मे कुशलता आती है।

DHANBAD : विवाह पंचमी महोत्सव एवम श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव महोत्सव

रामचरित्र मानस के विवाह प्रसंग की सामूहिक पाठ की गई जिसमें व्यास एच एन राय एवं बीएम शर्मा थे। एवं नूतंडीह के कई परायणी उपस्थित थे।तत्पश्चात कोईलांचल की प्रसिद्ध भजन गायिका वंदना झा उभरती हुई गायिका स्मृति ठाकुर एवं प्रसिद्ध गायक सुरेंद्र ओझा के द्वारा भजन एवं विवाह गीत का आयोजन हुआ साज बाज पर समाचार पत्र विक्रेता कैलाश राव एवं रामचंद्र पंडित ने सहयोग दिया। अंत में श्रीयुगलसरकर की सामूहिक आरती की गई एवम भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे कोयलांचल के लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भजन एवम प्रसाद का लाभ लिया।

DHANBAD : 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की अविस्मरणीय जीत पर एकल अभियान ने निकाला भारत विजय शोभा यात्रा

साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। भारत विजय यात्रा के उपरांत एकल अभियान परिवार द्वारा दिसंबर माह में होने जा रहे गौ ग्राम कुंभ 2023 (ऐसे गौ पालक किसान जो गौ संवर्धन एवं संरक्षण कर स्वावलम्बी एवं शशक्त बन रहें हैँ, साथ ही महिला शक्तिकरण की अनूठी पहल का उदाहरण हैँ) को प्रोत्साहन देने हेतु राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होना है जिसमे वैसे किसानों को संबोधित व सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में गाँव के किसान के उत्थान व गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर चर्चा किया जाएगा। यह शोभा यात्रा आने वाले गौग्राम कुम्भ 2023 का शंखनाद है।