JEET KA JASHN : राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की हुई शानदार जीत के बाद धनबाद के भाजपाईयों ने निकाला जुलूस, बांटे मिठाई, छोड़े पटाखे

जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि जनता का अपार समर्थन भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

DHANBAD : डीएवी कोयला नगर के शिक्षक तरुण चटर्जी के कार्यों की हुई प्रशंसा,सम्मान के साथ की गई विदाई समारोह

सोमवार को डी ए वि पब्लिक स्कूल कोयला नगर के सभागार में स्कूल के वरिष्ठतम अकाउंटेंट तरुण कुमार चटर्जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदित हो तरुण कुमार चटर्जी विगत 28 वर्षों से डीएवी स्कूल में अपनी सेवा दे रहे थे सर्वप्रथम 1996 में डी ए वी पब्लिक स्कूल महुदा ज्वाइन किए थे तत्पश्चात वर्ष 2005 से वह डी ए वी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में अकाउंटेंट के पद पर अपनी सेवा देने लगे 28 वर्षों के सेवाकाल के बाद दिनांक 30 नवंबर 2023 को हुए सेवानिवृत हुए अपनी ईमानदारी मृत्यु भाषा सरल स्वभाव एवं कठिन मेहनत के बल पर उन्होंने डी ए वी स्कूल में अपनी एक अलग पहचान बनाई

DHANBAD: सेल कोलियरीज एवं सीसीएसओ ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक अंग उपकरण

सोमवार को सेल कोलियरीज और  सीसीएसओ ने बेकार बांध स्थित जीवन ज्योति स्कूल और झरिया सर्किल ऑफिसर की उपस्थिति में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर झरिया के परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांगजनों  को सशक्त बनाने के लिए मुख्य अतिथि अनूप कुमार  ईडी सेल कोलियरीज एंड सीसीएसओ की उपस्थिति में सहायक अंग उपकरण वितरित किए। 

DHANBAD: पहला कदम में दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के  चौथे दिन सोमवार को अतिथियों, दिव्यांग बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों के बीचआर्ट, क्राफ्ट, डांस, ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।

DHANBAD:गैंगेस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेवारी उसी के गुर्गे आशीष रंजन उर्फ छोटू ने ली, परिजनों ने कहा- बड़ी साजिश रच हुई हत्या

धनबाद मण्डलकारा मे बंद शार्प शूटर एवं गैंगेस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी उसके पुराने गुर्गे आशीष रंजन ने ली है। आशीष रंजन एक समय अमन सिंह के लिए काम किया करता था। कुछ दिन पहले ही दोनों मे टकराव होने के बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गया।

JEET KA JASHN : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश पर धनबाद के भाजपाईयों ने मनाया जश्न

विधायक राज सिंहा ने कहा किमध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर चुनाव दर चुनाव जनता की बढ़ते विश्वास का परिचायक है।  नरेंद्र मोदी  के सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्रनिर्माण की नीतियों पर भारत को भरोसा है और यह परिणाम उसी का प्रतिफल है, जो  प्रधानमंत्री के साथ जनता के निरंतर और बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।

JEET KA JASHN : ‘जय श्री राम, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ आदी नारे से गूंजा झरिया भाजपा कार्यालय

जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया कतरास मोड़ पर राहगीरों और दुकानदार भाइयों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनाई. भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।

DHANBAD : गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

रविवार को एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये अपराधियों में मो. इम्तियाज आलम, मो. कामरान उर्फ गुडडू, मो. तोक़ीर उर्फ राजू, मो. फ़ैयाज अख्तर उर्फ लड्डू और मो. सद्दाम हैदर शामिल है. इनके पास से रंगदारी की रकम 2 लाख 25 हजार , दो हथियार, चार गोली और 7 मोबाईल बरामद की गई है.

DHANBAD : धनबाद जेल में पहली बार किसी कैदी की हुई हत्या

मृत्यु आधा दर्जन गोली लगने की वजह से हुई बताई गई है. गोली कैसे लगी, किसने चलाई और पूरे मामले में पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। धनबाद जेल के इतिहास में कैदी की हत्या की यह पहली घटना है। इस बारे में अभी तक प्रशासन या पुलिस सही स्थिति बताने में परहेज कर रही है पुलिस मामले की तरह में जाने की कोशिश कर रही है।