JHARIA : झारखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया धनबाद के कई गौशालाओं का निरिक्षण
झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को धनबाद पहुंचे। जंहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कांग्रेस जनों ने श्री प्रसाद को स्वागत किया।
Varta Sambhav E-Paper | वार्ता संभव – डिजिटल अखबार
झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को धनबाद पहुंचे। जंहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कांग्रेस जनों ने श्री प्रसाद को स्वागत किया।
लोदना एरिया 10 अंतर्गत एनटीएसटी जीनागोरा परियोजना में मंगलवार को बीसीसीएल कर्मियों ने एमडीओ मोड़ के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के बेनर तले प्रबंधन खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन एक साजिश के तहत परियोजना को बंद कर आउट सोर्सिंग कंपनी को सौंपना चाहती है ताकि मोटी कमाई की जा सके
पोद्दारपाड़ा के केवट पाड़ा में धीवर समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रास पूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित एक दिवसीय भजन कीर्तन में आज बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई।
कार्तिक पूर्णिमा व दीवा दिपावली को लेकर सोमवार को अहले सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिला पुरुषों व यूवतियों के साथ साथ छोटे बड़े नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया गंगा स्नान
काली मंदिर स्थित एक हाइवा कोयला और कुजामा बिजली घर के पीछे छापामारी कर तीन हाइवा कोयला जब्त किया गया। लगभग 100 टन कोयला जब्त किया। वहीं कोयला चोरों को छापामारी की भनक लगते ही घटना स्थल से भागने में सफल रहे।
झरिया नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रत्नेश यादव ने बीसीसीएल एरिया 9 के प्रबंधन को लिखित पत्राचार किया था। जिसके तहत बीसीसीएल अधिकारियों की टीम सोमवार को स्थलीय जांच किया। तत्पश्चात क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी पहुंचने व बंद चनक में चार दिवारी देने की बात कही
झरिया क्षेत्र के अन्तर्गत कोयरी बांध स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी की 554 वां जयंति के अवसर पर झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह एवं धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मत्था टेक कर आशिर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में गुरूद्वारा प्रबंध कमिटी ने उन्हे सरोपा भेंट कर सम्मानित किया
गुरुनानक देव जी के 554 वां प्रकाश पर्व के मौके पर झरिया कोयरिबान्ध स्थित गुरुद्वारा से बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा तक भव्य नगर कीर्तन ( शोभा यात्रा ) निकाला गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने भी झरिया गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा श्रीमती सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रागनी सिंह ने समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानकदेव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मानवता का पर्व है।
संविधान बचाओ- देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामानता, बंधुत्व के लिए संकल्प रविवार को लिया गया। सर्व प्रथम धनबाद डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जो आने वाले 4 दिसंबर 2023 को दिल्ली में महामही राष्ट्रपति को राष्ट्रीय तथा राज्य के मुद्दों पर हस्ताक्षर कॉपी सौंपने का काम करेंगे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे आदि भक्ति भजन से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अलकडीहा शिव मंदिर धाम प्रांगण में रविवार को 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का हुआ शुरुआत