धनबाद : गोमो में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के गोमो स्टेशन में महानिष्क्रमण दिवस के अवसर पर द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में बीती रात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हावड़ा नई दिल्ली कालका मेल को सजाकर आगे के लिए प्रस्थान किया गया, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आज 17 जनवरी की मध्य रात्रि को कालका मेल से नेताजी प्रस्थान किये थे जो कि कहाँ गए ये आज तक पता नही चला,उसी दिन की याद में गोमो के व्यवसाईयों के द्वारा कालका मेल के गार्ड ,ड्राइवर एवं स्टेशन मास्टर को माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव पवन सिंह,लछमन प्रसाद ,गुड्डू, अमर ,रिक्की, मोहन, अकबर ,विशाल, समीर, जाफर, रिंकू ,पूर्व सीवाईएम बी. सी. मंडल, गार्ड बी. मिंज,आर के शर्मा, ड्राइवर एल. के. चौधरी एवं स्टेशन मास्टर प्रणव कुमार उपस्थित थे।
Related Posts
Dhanbad News: गया पुल जाम की समस्या पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मनोज यादव ने उठाई आवाज, बोले-जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
Dhanbad News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनोज यादव (अधिवक्ता) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद श्रमिक चौक स्थित…
DHANBAD | बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार झा ने किया पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन
DHANBAD | श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू स्टेशन रेलवे काॅलोनी का पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन समिति के…
Dhanbad News: झामुमो नेता जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Dhanbad News: झारखंड के जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि Dhanbad News: दिनांक 6 अप्रैल 2025 को झामुमो…
