December 5, 2023

JHARIA (ARVIND SINGH)| आने वाले आस्था का पर्व दीपावली व छठ पर्व को लेकर विशेष रूप से नदियों तालाबों की साफ सफाई को लेकर शुक्रवार को झरिया की धरोहर राजा तालाब के निरीक्षण करने पहुंचे धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा। जंहा सफाई कर्मियों व मतस्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित तालाब में मछली पालन करने वाले मछुवारों को आने वाले आस्था का पर्व को लेकर तालाब को विशेष साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। मैके पर मौजूद भाजपा सांसद प्रतिनिधि अजय निषाद ने कहा कि यह ऐतिहासिक तालाब है जंहा बड़ी संख्या में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए लोग आते हैं। पर्व के शुरुवात होते ही स्थानीय लोगों के साथ साथ स्थानीय स्माजसेवियो का भी चढ़ बढ़ कर भागीदारी रहती है। आने वाले पर्व को लेकर यहां पर जो भी कार्यरत मछुवारे है खासकर आस्था के पर्व छठ के दिन विशेष साफ सफाई करने के साथ साथ आने वाले छठवर्तियो व महिलाएं के लिए तालाब किनारे कपड़ा बदली करने के लिए विशेष व्यवस्था जगह जगह पर किया जाएगा। ताकि किसी भी छठ वार्तियो को कठिनाइयों की सामना ना करना पड़े। मैके पर सहायक नगर आयुक्त प्रशांत कौशिक एवं प्रकाश जी नगर प्रबंधक प्रेम प्रकाश सुपरवाइजर सुनील कुमार रावत के अलावे रणजीत मल्लाह, रोशन निषाद, कन्हैया कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *