
JHARIA | घनुडीह ओपी अंतर्गत लाल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह पहुंची। जंहा सर्वप्रथम श्री सिंह को मंदिर पुजारी श्री अजीत पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना करवाया। तत्पश्चात माता दुर्गा के चरणों में श्री सिंह माथा टेक झरिया की जनता की खुशहाली के लिए कामना की। वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों ने विधायिका श्री सिंह को माता का चुनरी व मां दुर्गा के मूर्ति देकर सम्मानित किया। मौके पर पूजा कमेटी के बुधु यादव, सिंकु सिंह, सोनू सिंह, सुधीर केशरी, विकास कुमार यादव,बिक्की गुप्ता,मिरनाल कुमार, परमेश्वर कुमार साव आदि सेवक के रुप में मौजूद थे।