Saturday, July 27, 2024
HomeकतरासKATRAS | माहुरी महिला समिति ने किया डांडिया नाइट का आयोजन, रीमिक्स...

KATRAS | माहुरी महिला समिति ने किया डांडिया नाइट का आयोजन, रीमिक्स गानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खेला डांडिया

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर डांडिया नाइट का किया

KATRAS | माहुरी वैश्य महिला समिति कतरास के तत्वाधान में गुरुवार को डीएवी महिला महाविद्यालय कतरास में गरबा डांडिया रास नाइट का आयोजन किया गया. इंडिया का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. माहुरी महिला समिति ने सांसद को बुके देकर उनका स्वागत किया. डांडिया नाइट को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है समाज में एक अच्छा संदेश जाता है. ढोल बाजे ढोल.. आदि धार्मिक एवं रीमिक्स गानों के साथ-साथ महिलाओं ने गुजरात के लोक नृत्य डांडिया पर जमकर डांडिया नृत्य कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया. मौके पर माहुरी वैश्य मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह निवर्तमान डिप्टी मेयर गिरिडीह प्रकाश सेठ,संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, महामंडल के राजकुमार गुप्ता, केंद्रीय महिला अध्यक्ष पूनम प्रकाश, उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता, केंद्रीय महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, मदनलाल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, संदीप तर्वे,सचिव नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, महिला समिति के अध्यक्ष बीनू गुप्ता, सचिव शिखा गुप्ता, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रजनीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सौरभ भदानी, अधिवक्ता शत्रुघन राम गुप्ता, श्यामाकांत गुप्ता, सुरेंद्र भदानी, बालगोविंद राम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता,दीपक महतो, आशीष तिवारी, प्रिंस शर्मा, नवदीप गुप्ता,आशीष गुप्ता ,रंजीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता ,रमेश गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, विकास गुप्ता आदि के अलावे काफी संख्या में समाज की महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments