KISAN ANDOLAN : राष्ट्र व्यापी भारत बंद के समर्थन में बीसीसीएल मजदूरों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

यूनियन नेताओं ने केंद्रीय सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। विभिन्न कार्यस्थलों में भ्रमण कर बीसीसीएल के कोलियरी कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू सह सीटू नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में सभा की गई।

Samanya Gyan Pratiyogita : खोरठा गीतकार विनय तिवारी समेत खोरठा के मशहूर गायक, गायिकाओं, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ढुलू महतो ने कहा कि शाइनिंग स्टार्स ग्रुप द्वारा सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में जो प्रतिभा तराशने का काम किया जा रहा है वह सराहणीय है.जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने कहा कि बच्चे शिक्षा में जितनी मेहनत करेंगें उतना ही आगे बढ़ेगें.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर, भूख हड़ताल का किया ऐलान

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज से भूख हड़ताल की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है. झामुमो नेता मुश्ताक आलम ने बताया कि जिस तरीके से केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है. इसका विरोध भूख हड़ताल पर रहकर किया जाएगा.

Transfer Posting : धनबाद के नए डीडीसी सादात अनवर ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के लक्ष्य को प्राप्त करना और उसे धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता रहेगी। वहीं निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने कहा कि डीएमएफटी से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, विद्यालय में चार दिवारी, लीडर स्कूल का निर्माण सहित अन्य योजना को गति देने का प्रयास किया है।

SC strikes down Electoral bond:धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने PM मोदी का किया पुतला दहन

राशिद राजा अंसारी ने कहा की जैसा कि आप जानते हैं, 2017 में, जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे पहले इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर अपनी लड़ाई में अटल रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मोदी सरकार की इस “काला धन रूपांतरण” योजना को “असंवैधानिक” मानते हुए आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हैं।

Protest Against Pollution : वायु प्रदूषण के खिलाफ सत्याग्रह के समर्थन में 700 लोगों ने की हस्ताक्षर

इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के विषय मे आमलोगों से राय ली गई । लोगो ने कहा कि इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की जरूरत है । इस सत्याग्रह आंदोलन में पूरी झरिया के लोग आपके साथ है ।

Farmer Protest: 16 फरवरी के हड़ताल को पूर्णरूप से सफल बनाने का लिया गया निर्णय

केंद्रीय सरकार के मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कोयला उद्योग में 16 फरवरी के हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

SC strikes down Electoral bond: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने निर्णय का किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट ने इस ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सारा डिटेल इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया को देगा और इलेक्शन कमिशन अपने वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा इस फैसले से यह भी साफ हो जाएगा कि इस प्रक्रिया में कितने लोग मुनाफा कमाए हैं। कितने का कर्ज माफ हुआ है और कितने लोग उससे लाभान्वित हुए हैं।

Katras Thana : नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों से मिले बियाडा के पूर्व अध्‍यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा, कतरास की वस्तुस्थ‍िति पर की चर्चा

विजय कुमार झा ने दोनों पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर बधाई दी। उन्होंने दोनों पुलिस पदाधिकारियों से कतरास के वस्तु स्थिति पर चर्चा की।