DHANBAD : कांग्रेस पार्टी का देश के निर्माण एवं स्वतंत्रता संग्राम में रहा उल्लेखनीय योगदान: जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस उत्सव का कार्यक्रम लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह मंडप के प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के झंडोत्तोलन के साथ हुई। साथ -साथ उक्त कार्यक्रम में महापुरुषों की श्रद्धांजलि सभा, वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम एवं कांग्रेस पार्टी के 139वीं वर्षगाँठ पर पार्टी के स्वर्णिम उपलब्धि पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।







