DHANBAD : एसएनएमएमसीएच में वेतन बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मियों का हड़ताल
मीडिया से बात करते हुए कर्मियों ने बताया कि हम सभी सफाई कर्मी वर्षो से यहां काम कर रहे हैं और अस्पताल परिषद की साफ सफाई करते है और हम सभी को हमारे मेहनत का उचित मेहताना मिलना चाहिए, यहां साढ़े सात हजार प्रति माह वेतन दिया जाता है, जिससे इस महंगाई में घर चलाना और बच्चों की पढ़ाई लिखाई करवाना भी दुभर है ।







