JHARIA : रन फॉर क्लीन एयर कार्यक्रम को लेकर चला डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष सह कोयलांचल नागरिक मंच के संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया जो पूरे देश को ऊर्जा देता है और लगातार विकास में भागीदारी निभा रहा है उस झरिया की गिनती देश का सबसे प्रदूषित शहरों में हो गई है। यहाँ के लोगों को सांसों पर भी आफत आ गई है । यहाँ के बच्चे नाना प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

DHANBAD : धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की आमसभा (उत्थान) 7 जनवरी को

7 जनवरी 2024 को धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आम सभा कोयला नगर के सामुदायिक भवन में कराने का निर्णय लिया गया है

DHANBAD : धनबाद जिला फुटबॉल लीग: मैच में टाटा फीडर सेंटर 3-0 से धनबाद फुटबॉल अकादमी को किया पराजित

सिजुआ स्टेडियम में खेले गए मैच में टाटा फीडर सेंटर 3–0 से धनबाद फुटबॉल अकादमी को पराजित कर दिया। टाटा फीडर सेंटर की और से पहला गोल सुभाष ने 48 वें मिनट में किया। आकाश ने 58 वें मिनट में दूसरा व 61 वें मिनट में तीसरा गोल किया। निर्णायक की भूमिका बजरंग चौहान, राम अयोध्या कुमार, संजय हेंब्रम, प्रदीप नियोगी ने निभाया।

DHANBAD : शूटर अमन सिंह हत्या मामले में धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक को किया गया निलंबित, जेल में बंद दो अपराधी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

गैंगस्टर अमन सिंह हत्या के बाद गृह कारा विभाग ने कार्रवाई की है वहीं संयुक्त जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 27 नम्बर को मेनसन बरवा धनबाद मंडलकारा के अधिक्षक का संपूर्ण प्रभार दिया गया

DHANBAD : कहां जाएं हम, पापी पेट का सवाल है-फुटपाथ दुकानदारों ने सुनाया हाल

दुकानदारों का कहना है कि उनसे कहा गया था कि उपराष्ट्रपति चले जाएंगे तो दुकानें लगा लेना लेकन अब नगर निगम मनमानी कर रहा है आज पुलिस लाइन के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया श्यामल मजूमदार ने बताया कि हर साल आईएसएम का स्थापना दिवस मनाया जाता है

DHANBAD : पुलिस लाइन के फूटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

धनबाद में पुलिस लाइन के फुटपाथ दुकानदारों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।नगर आयुक्त ना मिलने दिए जाने के बाद फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि बीते कई वर्षों से वे लोग पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे अस्थाई दुकान लगा कर अपना भरण पोषण करते हैं। वहीं पिछले दिनों आईआईटी-आईएसएम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन के कारण धनबाद नगर निगम के द्वारा उन लोगों से चार दोनों के लिए दुकान हटा लेने को कहा गया था। निगम के कहने पर सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान हटा ली।

DHANBAD : दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

इस प्रतियोगिता में डीएवी कोयलानगर, हेहल, गांधीनगर, कांके, नीरजा सहाय, बिष्टुपुर, भरेचनगर, सरिया, झींकपानी, कडरू, चाईबासा, रजरप्पा समेत 30 विद्यालयों से आए हुए कुल 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना का सर्वश्रेष्ठ परिचय दिया। गौरतलब है कि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

DHANBAD : सर्किट हाउस में कांग्रेस कमेटी के प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों की हुई बैठक, जिलाध्‍यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मैं सभी प्रखंडों एवं नगरों में संगठन को मजबूत करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के पहले जिला में संगठन मजबूती के साथ कमेटी बनाकर तैयार की जाएगी जिला में वैसे प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष जो लगातार बैठक में अनुपस्थित रह रहे है एवं कार्य करने में निष्क्रिय हैं वैसे लोगों को हटाने की जल्द अनुशंसा की जाएगी और उनके जगह सक्रिय लोगों को जिम्मेवारी दी जाएगी

BAGHMARA : बाघमारा में बहाएंगे विकास के साथ-साथ समभाव-सद्भाव की धारा-सूरज महतो

लोगों ने दल के अध्‍यक्ष को गांव की समस्या से अवगत कराया। पिछले पंद्राह वर्षों में बाघमारा का विकास क्यों नहीं हो सका, इसपर श्री महतो ने प्रकाश डाला। श्री महतो ने गांववासियों से कहा कि बाघमारा के गांवों का वास्तविक विकास के लिए परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि पुर्वती जनप्रतिनिधि‍यों के नकारापन और नकारात्मक रवैए के कारण आज भी बाघमारा के गांव विकास के किरणों से कोसों दूर है।

BAGHMARA : सबका दिल मोहा ‘एक मुट्ठी चावल’ का पैगाम, जनशक्ति‍ संपर्क अभियान के दूसरे दिन उमड़ा लोगों का प्यार

बुजूर्ग भी सूरज महतो के गांव में आगमन से काफी खुश दिख रहे हैं। दौरे के दौरान कई घरों के बाहर खाट पर बुजूर्ग बैठे पाए गए। सूरज महतो ने इन बुर्जूगों से झुककर आशीर्वाद लिया। सभी ने सिरपर हांथ रखकर ‘विजय भव:’ का आशीर्वाद दिया। इन बुर्जूगों के चेहरे पर सुकून देने वाली खुशी और तनम्यता देखी जा रही थी।