JEET KA JASHN : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश पर धनबाद के भाजपाईयों ने मनाया जश्न
विधायक राज सिंहा ने कहा किमध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर चुनाव दर चुनाव जनता की बढ़ते विश्वास का परिचायक है। नरेंद्र मोदी के सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्रनिर्माण की नीतियों पर भारत को भरोसा है और यह परिणाम उसी का प्रतिफल है, जो प्रधानमंत्री के साथ जनता के निरंतर और बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।







