KATRAS : झींझीपहाड़ी में मनाई गई बाबा साहेब की पूण्यतिथि, बोले झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा- सामाजिक बुराई, छुआछूत, उच्चनीच व गरीबी मिटाने के लिए संघर्ष किए डॉ भीमराव अम्बेडकर
झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान निर्माण किया। सामाजिक बुराई, छुआछूत, उच्चनीच, गरीबी मिटाने का संघर्ष किया। शिक्षा का प्रसार, मजदूर-किसानों, महिलाओं को अधिकार दिलाने का प्रयास किया। देश की आजादी में बाबा साहेब ने योगदान दिया और देश का प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बने।







