JHARIA : हाई पावर कमेटी के वेतनमान की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों के हड़ताल हुआ समाप्त

हाई पावर कमिटी के वेतनमान की मांग को लेकर 6 नंबर साइडिंग मे कार्यरत असंगठित मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर तिसरा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा के पहल पर शनिवार को थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता कराई गई।

JHARIA : मजदूर नेता  स्वर्गीय राजू महतो की 19 वीं पुण्यतिथि मनी

मजदूर किसानों के नेता स्व राजू महतो का 19 पुण्यतिथि शनिवार को भागारामपुर राजू महतो चौक मे मनाया गया। मौके पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत माहतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी, कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। तारा देवी ने राजू महतो द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व महतो मजदूरो व किसानो के सच्चे हितैषी थे, बहुत कम समय मे चले गए।

DHANBAD : विश्व एड्स दिवस पर धनबाद की सड़कों पर निकाली गई जागरूकता रैली, नारों से गुंजा शहर

एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर की रोग निरोधक क्षमता को खत्म कर देती है। इससे बचाव के लिए असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसके अलावा दूषित सूई का इस्तेमाल, एक ही ब्लेड से कई लोगों को दाढ़ी बनाने से भी बचना चाहिए।

DHANBAD : सहोदया कंपलेक्स धनबाद चैप्टर का नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, फाइनल में बर्ड्स गार्डन स्कूल, राजगंज के बालक एवं बालिका के दोनों वर्गों की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

फाइनल के पूर्व धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के बच्चों के द्वारा शानदार मंत्र मुक्त कर देने वाली नृत्य प्रस्तुत की गई साथ ही विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सिटी एसपी को शॉल देकर एवं पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित किया गया।

DHANBAD : पहला कदम में पांच दिवसीय दिव्यांगता जागरूकता अभियान का शुभारंभ, प्रथम दिन दिव्यांग बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक लोगो दिव्वयंगता जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो दिव्यांग बच्चों के उत्थान के प्रति प्रेरणादाई और लोगो को काफी आकर्षित करेगी।

DHANBAD : मारपीट मामले में दलित महिला के पक्ष मे न्याय की मांग को लेकर धरना, पुलिस सहित डीएसपी पर महिलाओं ने लगाई गंभीर आरोप

मामला डेढ़ माह पहले जमीन विवाद का है इसको लेकर राघवेंद्र कुमार पांडेय और महेश सिंह के द्वारा शिव बालक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के साथ जमकर मारपीट की गई तथा जाति सूचक गाली गलौज भी की गई।घटना में उनके माथे पर गंभीर चोट आई है तथा मामले में वह काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही।

DHANBAD : इंटर स्कूल कॉलेज टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पिछले 12 नवंबर 2023 को संस्था के द्वारा इंटर स्कूल कॉलेज टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता करायी गयी थी। प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह 16 दिसंबर को 2 बजे से सिल्वर डॉव ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

TOPCHANCHI : समाजसेवी स्वर्गीय लाडू गोपाल चौबे की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है और उनके द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्य एक प्रेरणा है।

DHANBAD : गांधी सेवा सदन में सत्याग्रह पर बैठे कृष्णा अग्रवाल से मिलने पहुंचे विधायक सरयू राय, वार्ता के बाद दूसरे चरण का आंदोलन हुआ स्थगित

कार्यक्रम स्थल से विधायक सरयू राय ने अधिकारियों से वार्ता की और आपसी सहमति के बाद सत्याग्रह के कार्यक्रम को विराम दे दिया गया।वहीं पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए विधायक सरयू राय ने बताया कि सबों के समक्ष अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीयों से वार्ता की गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सत्याग्रह के कार्यक्रम को विराम दे दिया गया है। अगर 10 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर से सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।

JHARIA : घनुडीह ओपी में चल रहे पुल निर्माण के ढलाई कार्य को निरीक्षण करने पहुंची विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह, जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने का दिया आदेश।

झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क का नव निर्माण और चौड़ीकरण कार्य लगभग अंतिम चरण में है।