JODAPOKHAR : शहीद शशिकांत पाण्डेय के आठवें शहादत दिवस पर विजय झा ने किया माल्यार्पण

शहीद शशिकांत पाण्डेय के आठवे शहादत दिवस पर विजय झा, गौतम मंडल व रणजीत सिंह ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया जोड़ापोखर थाना के समीप शहीद शशिकांत पाण्डेय चौक पर उनके आठवे शहादत दिवस पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया

DHANBAD : लॉयन्स क्लब के नेत्र शिविर में 150 लोगों की जांच, बुजुर्गो का सम्मान भी, आग से बचाव पर भी गोष्ठी व डेमो

लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा द्वारा लॉयन्स अस्पताल रघुनाथपुर खरकिया, चिरकुंडा के सहयोग से चिल्ड्रेन अकादमी में लगाये गए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 150 लोगों के नेत्रों की जांच की गई और 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के युक्त पाया गया। इनका ऑपरेशन 18 दिसम्बर को चिरकुंडा अस्पताल में होगा।

DHANBAD : चिल्ड्रन एंड टींस की चार दिवसीय मेधा योगा-1 कार्यशाला रैमसन रेसिडेंसी धैया में सम्पूर्ण

इस कार्यक्रम मे किशोरों ने अत्यंत सरल व सहजता से प्राणायाम, योग, मानवीय मूल्य की ज्ञान प्राप्ति की और आर्ट ऑफ़ लिविंग की अनूठी लयबद्ध साँस प्रक्रिया – सुदर्शन क्रिया की भी अनुभूति की। स्टेज फीअर, एग्जाम प्रेशर, मन एकाग्र करने प्रणाली भी सीखी। निरंतर ध्यान के अभ्यास करने से मन शांत और जीवन मे कुशलता आती है।

VIRAL NEWS : झारखंड के 31000 पारा शिक्षकों का 10% बढ़ेगा मानदेय, दिसंबर में ही शुरू होगी प्रक्रिया

दिसंबर में ही लगभग 31 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के मानदेय में 10% बढ़ोतरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। विदित है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 29 सितंबर को आकलन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। अब अक्तूबर से शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

KATRAS : मानदेय वृद्धि को लेकर झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले कतरास नगर निगम कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना

झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने कहा कि सहायक अध्यापक समाज में शोषित पीड़ित बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रहे है. जागो प्रमुख समाजसेवी चुन्ना यादव, राजेश स्वर्णकार, विनय पासवान, उमेश ऋषि, प्रवेज इकबाल आदि वक्ताओं ने भी शिक्षकों के मांगों को जायज ठहराते हुए साथ देने की बात कही. बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक चंदन मोदक ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को 4% मानदेय नहीं मिला तो 14 जनवरी से सभी शिक्षक भुख हड़ताल में बैठेंगे.

KATRAS : कतरास कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर विद्यार्थी परिषद ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की, सौंपा ज्ञापन

आंदोलन की शुरुआत करते हुए परिषद के सदस्यों ने प्रांत विश्वविद्यालय सहसंयोजक शिवम रवानी के नेतृत्व में कतरास कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा एवं कतरास महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करवाने की मांग की. शिवम रवानी ने कहा कि पूरे बाघमारा प्रखंड में किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं करवाई जाती है. जिसके अभाव में नब्बे प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी स्नातक के बाद आर्थिक कमजोरी व मूलभूत व्यवस्था के अभाव में अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं.

DHANBAD : विवाह पंचमी महोत्सव एवम श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव महोत्सव

रामचरित्र मानस के विवाह प्रसंग की सामूहिक पाठ की गई जिसमें व्यास एच एन राय एवं बीएम शर्मा थे। एवं नूतंडीह के कई परायणी उपस्थित थे।तत्पश्चात कोईलांचल की प्रसिद्ध भजन गायिका वंदना झा उभरती हुई गायिका स्मृति ठाकुर एवं प्रसिद्ध गायक सुरेंद्र ओझा के द्वारा भजन एवं विवाह गीत का आयोजन हुआ साज बाज पर समाचार पत्र विक्रेता कैलाश राव एवं रामचंद्र पंडित ने सहयोग दिया। अंत में श्रीयुगलसरकर की सामूहिक आरती की गई एवम भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे कोयलांचल के लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भजन एवम प्रसाद का लाभ लिया।

DHANBAD : 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की अविस्मरणीय जीत पर एकल अभियान ने निकाला भारत विजय शोभा यात्रा

साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। भारत विजय यात्रा के उपरांत एकल अभियान परिवार द्वारा दिसंबर माह में होने जा रहे गौ ग्राम कुंभ 2023 (ऐसे गौ पालक किसान जो गौ संवर्धन एवं संरक्षण कर स्वावलम्बी एवं शशक्त बन रहें हैँ, साथ ही महिला शक्तिकरण की अनूठी पहल का उदाहरण हैँ) को प्रोत्साहन देने हेतु राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होना है जिसमे वैसे किसानों को संबोधित व सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में गाँव के किसान के उत्थान व गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर चर्चा किया जाएगा। यह शोभा यात्रा आने वाले गौग्राम कुम्भ 2023 का शंखनाद है।

DHANBAD : लिंडसे क्लब में बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने किया पौष पार्बन उत्सव का उद्घाटन

मंच पर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात समीरण दत्ता ने कहा कि आज इस उत्सव में कुछ बच्चों से मिलकर उनकी मासूम बातें सुनने का मौका मिला जो काफी अच्छा लगा।कहा उत्सव में भाग लेने वाले सारे कलाकारों को अभिनंदन और शुभेच्छा।आगे उन्होंने कहा यह शरद मौसम में होने वाले पौष पार्बन अनुष्ठान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। पौष पार्बन का दोहरा आनंद है प्रथम यह सूर्यदेव को सम्मान देने का अनुष्ठान है और दूसरा यहीं से फेस्टिव सीजन की शुरुआत होती है।

DHANBAD : शहीद श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस मनाने का निर्णय

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मसास जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान ने कहा कि 3 जनवरी 1991 को धनबाद में साझा शहादत देने वाले रणधीर प्रसाद वर्मा तत्कालीन एसपी एवं आम नागरिक श्यामल चक्रवर्ती द्वारा दी गई शासक- शोषक वर्ग की तत्कालीन सरकार ने अपने वफादार एसपी को अशोक चक्र से नवाजा तथा भरपूर सम्मान दिया।