JHARIA : व्यवसाईयों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए शहिद गणेश साव की 38 वां पुण्यतिथि मनाई

सर्व प्रथम गणेश साव की प्रतीमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वक्ताओं ने शाहिद गणेश साव द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शहादत को न भूलने की लोगो से शपथ दिलाई गई तथा व्यवसाईयों को एक सूत्र मे बंधे रहने की कसम दिलाई। मौके पर भाजपा विधायक ढुल्लू माहतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री सावित्री देवी ने कहा कि बनिया सिर्फ तराजू नहीं तलवार भी उठा सकता है हम सभी लोगो को राजनीति मे बढचढ कर हिस्सा लेना होगा ।

JHARIA : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने लगाई निशुल्क नेत्र जांच शिविर, लगभग 210 महिला-पुरुषों ने कराई अपनी नेत्र की जांच

सर्व प्रथम शिविर का उद्घाटन संगठन के धनबाद ग्रामीण अध्यक्ष अशोक साव व महानगर अध्यक्ष विकास साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत किया। जंहा एआइजी नेत्र जांच अस्पताल धनबाद के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच हुई। जिसमे आसपास के करीब 210 महिला पुरुष नेत्र जांच कराया।

BAGHMARA : जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटे तक ट्रांसपोटिंग रोकी

जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर बरोरा बस्ती निवासी राजू कुमार ने शनिवार की सुबह 10 बजे के बरोरा चेक पोस्ट में खड़े होकर निजी कंपनी का कोल ट्रांसपोटिंग कार्य को रोक दिया। जिसके कारण ए एम पी कोलयरी से लिंक साइडिंग, दुग्दा साइडिंग, बालीडीह साइडिंग और एमपीएल के लिए कोल ट्रांसपोटिंग में लगे दर्जनों हाइवा चेक पोस्ट के समीप खड़ी हो गई। दोपहर 12 बजे कोलियरी के पीओ काजल सरकार द्वारा तीन दिन बाद वार्ता के लिए समय दिए जाने के बाद ट्रांसपोटिंग शुरू हुआ।

RANCHI : हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, औद्योगिक टाउनशिप, 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि यह टाउनशिप पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अतंर्गत 15,725 एकड़ भूखंड पर बनेगी. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ”इस कार्य के लिए एक जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें छह सदस्य राज्य सरकार से, 10 सदस्य टाटा स्टील से और 10 स्थानीय प्रतिनिधि शामिल होंगे.”

DHANBAD : विधानसभा घेराव को लेकर सहायक अध्यापकों का सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान

सरकार के वादाखिलाफी का विरोध अब सड़क ओर सदन दोनो जगहों पर होगा ।मोर्चा के राज्य सदस्य सुशील कुमार पांडेय व निरंजन कुमार दे ने कहा कि 19 दिसम्बर को झारखण्ड विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा। राज्य सरकार सहायक अध्यापकों के मामले दिशाहीन हो गई।

DHANBAD : राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने मनाई स्व. मदन मंडल की 16वीं पुण्यतिथि

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और महाजनी प्रथा के खिलाफ फुरजोर आंदोलन करते हुए अपने प्राण तक त्याग देने वाले स्वर्गीय मदन मंडल की 16वीं पुण्यतिथि शनिवार को राष्ट्रीय सूड़ी समाज के पदाधिकारियों द्वारा आयुष्मान होटल धैया के पास मनाई गई। उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ और झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और गुरुजी शिबू सोरेन, स्वर्गीय कामरेड एके राय, स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के सानिध्य में आंदोलन को धार देने का काम किया था।

DHANBAD : समावेशी शिक्षा के तहत केंद्रीय विद्यालय 2 के विद्यार्थियों ने पहला कदम में मनाया बैग लेस डे उत्सव

दिव्यांग बच्चों के सीपी, एमआर, पीएच, एचआई, डाउन सिंड्रोम ऑटिज्म जाकर देखा। प्रियंका जोशी मिल के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी काफी उत्साहित हुए और एचआई बच्चों से सांकेतिक भाषा में अल्फाबेट सीखा। पहला कदम के सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कुछ समय के लिए तो महसूस हुआ कि दिव्यांग बच्चे बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

DHANBAD : साथी फाऊंडेशन के बैनर तले पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गया के सिविल जज अफज़ल आलम, विशिष्ठ युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह तथा डॉक्टर इश्तियाक अहमद, डॉ पूजा, डॉ खालिद सैफुललाह, प्रो अमरेश भंडारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी फाऊंडेशन के संस्थापक सह सचिव इरफान आलम ने की वहीं मंच का संचालन समाजिक कार्यकर्ता हाजी ज़मीर आरिफ ने किया।इस दौरान साथी फाऊंडेशन स्कूल के बच्चों ने कई रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

DHANBAD : धनबाद जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी सह समीक्षा बैठक संपन्न

ठक के दौरान प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया गया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया। साथ ही धनबाद जिला के सभी विधानसभा कमिटी नगर/प्रखंड कमिटी तथा प्रत्येक बूथ 10 यूथ के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में युवाओं तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करना धनबाद जिला युवा कांग्रेस की प्राथमिकता एवं दायित्व है।

DHANBAD : श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा का 22 दिसंबर को भजन संध्या का होगा भव्य आयोजन

हीरापुर में मीडिया को जानकारी देते हुए कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि उक्त भजन संध्या कार्यक्रम में पूरे देश भर में विख्यात सुप्रसिद्ध भजन गायिका बरेली निवासी अंजलि द्विवेदी,अमृतसर पंजाब से तेज़ी ब्रदर्स एवं धनबाद के स्थानीय भजन गायक विवेक अग्रवाल अपनी अपनी भजनों से कोयलांचल के समस्त श्याम प्रेमियोँ को भाव भिभोर कर श्रीश्याम प्रभु को रिझाने का प्रयास करेंगे।श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा समिति द्वारा कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता हेतु पूरे जोरशोर से तैयारी की जा रही है।