DHANBAD : राज्यपाल ने की आईआईटी-आईएसएम के 98 वें स्थापना दिवस का उद्घाटन, सुरक्षा की रही पुख्ता व्यवस्था
राज्यपाल कृष्णन ने आईआईटी आईएसएम के शैक्षणिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए व्याख्याता से आह्वान किया कि वह संस्थान को और बेहतरीन की ओर ले जाने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में इस संस्थान ने जो भी उपलब्धि अर्जित की है वह काबिले तारीफ है
