DHANBAD : बसपा ने भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर को 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि, डीआरएम चौक पर प्रतिमा में माल्यार्पण, नमन कर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बसपा के द्वारा ही बाबा साहब के सपनों को पूरा किया जा सकता है। इसलिए हमें पार्टी को मजबूत कर आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करने की जरूरत है

DHANBAD : राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, निकाला गया कैंडल मार्च

जपूत संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया साथ ही विभिन्न संगठनों के बैनर तले या विरोध प्रदर्शन हुआ एवं कैंडल मार्च का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर राजपूत कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आर के सिंह ने हत्या की घोर निंदा की और केंद्र सरकार से दोषी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की उपस्थित समाज सेवा में उदय प्रताप सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र ही एस आई टी गठित कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

DHANBAD : धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर की पुण्यतिथि, बोले जिलाध्‍यक्ष- भेदभाव के विरुद्ध समाज में डॉ भीमराव चलाए थे अभियान

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संविधान रचयिता, डां भीमराव अंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद राजनीतिज्ञ समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे, उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था, उन्होंने हमेशा श्रमिकों किसने और महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाया, हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार हैं!

KATRAS : झींझीपहाड़ी में मनाई गई बाबा साहेब की पूण्यतिथि, बोले झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा- सामाजिक बुराई, छुआछूत, उच्चनीच व गरीबी मिटाने के लिए  संघर्ष किए डॉ भीमराव अम्बेडकर

झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान निर्माण किया। सामाजिक बुराई, छुआछूत, उच्चनीच, गरीबी मिटाने का संघर्ष किया। शिक्षा का प्रसार, मजदूर-किसानों, महिलाओं को अधिकार दिलाने का प्रयास किया। देश की आजादी में बाबा साहेब ने योगदान दिया और देश का प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बने।

JHARIA : डियूटी के दौरान हाजिरी बनाकर घर जा रहे बीसीसीएल कर्मी सड़क दुर्घटना में हुआ घायल

स्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत दोबारी कोलियरी में जेनरल मजदूर( हेल्पर) के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार महतो मंगलवार को जनरल शिफ्ट में बायोमेट्रिक मशीन द्वारा हाजिरी बनाकर वापस अपने घर सुरंगा पारबाद बाइक संख्या जेएच10सीटी-6498 से जा रहा था।

DHANBAD : मारवाड़ी युवा मंच कोयलांचल शाखा का 6 से 8 दिसंबर को नि:शुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच का दृढ़ संकल्प है की समाज के हर वर्ग को खुशी मिले और मारवाड़ी युवा मंच अपने इस संकल्प के प्रति लगातार कार्य कर रही है इसी क्रम मंगलवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर में मारवाड़ी युवा मंच, कोयलांचल शाखा धनबाद के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं सचिव शिव शंकर चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि धनबाद जोड़ाफाटक स्थित श्री राम मंदिर, गणेशीलाल धर्मशाला में एक “निःशुल्क विकलांग सहायता शिविर” दिनांक 6 से 8 दिसंबर 2023 को लगाने का निर्णय लिया है

DHANBAD : एकल अभियान का  प्रथम गौ ग्राम  कुंभ  2023 का आयोजन: 23, 24 व 25 दिसंबर को गोल्फ ग्राउंड व न्यू टाउन हॉल में होगा तीन दिवसीय कार्यशाला, 17 दिसंबर को जागरूकता हेतु  निकलेगी शोभा यात्रा

धनबाद नगर के लिए सौभाग्य का विषय है कि एकल गौ ग्राम योजना का अखिल भारतीय प्रथम गौ ग्राम कुंभ धनबाद नगर में आगामी 23, 24, 25 दिसंबर 2023 को आयोजित होने जा रहा है। धनबाद क्लब में मंगलवार को एकल अभियान के पदाधिकारियों ने एकल गौ  ग्राम योजना का अखिल भारतीय प्रथम कुंभ की कार्यक्रमों  की जानकारी देते हुए बताया कि गर्व हो रहा है कि आज जिस एकल विद्यालय की शुरुवात इसी धनबाद से  1989 से हुआ था।

BAGHMARA : रथटांड की सभा में बोले जनशक्त‍ि दल सुप्रीमो सूरज महतो, बाघमारा में लूट-खसोट चरम पर, भटक रहे युवा

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में अराजकता की स्थि‍ति बना दी गई है। चारों तरफ लूट-खसोट चरम पर है।

BAGHMARA : बाघमारा विधनासभा क्षेत्र की जनता सुविधाओं से हैं वंचित:सूरज महतो

मौके पर दर्जनों युवा श्री महतो पर आस्था रखते हुए दल में शामिल हुए। दल से जुड़ने वाले सभी साथियों का संगठन के अगुवा श्री महतो ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी पानी, बिजली, सड़क एवं स्वास्थ्‍य जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं।

BAGHMARA : ‘गुरू-चेला’ का एक मंच पर आने से बाघमार की राजनीति में खलबली, बदलाव के लिए हर मोर्चे पर सूरज महतो के साथ:रविंद्र कुमार

जुगाड़-जंतर में लगे श्री महतो के यहां श्री पांडेय का आगमन की सूचना बाघमारा क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। इस खबर ने सूरज महतो के विरोधियों की नींद उड़ा दी है या यूं कहें बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सांसद श्री पांडेय ने जाते-जाते अपने पीछे बाघमारा में आने वाले राजनीतिक तूफान के संकेत भी छोड़ गए हैं।