JHARIA : झरिया आर्ट फेस्टिवल में बच्चों ने कागज पर उकेरा वायु प्रदूषण का दर्द

विजयी प्रतिभागियों में टॉप टेन को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। विजिलेंस अधिकारी मो शाहनवाज आलम ने कहा कि कला आत्मिक अभिव्यक्ति का शशक्त माध्यम है। बच्चों ने जो अपने चित्रकारी में प्रदूषित का दर्द को प्रदर्शित किया है वह काबिलेतारीफ है झरिया में वायु प्रदूषण चरम पर हैं ।

JHARIA : झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण एवं जनमानस पर दुष्प्रभाव पर हुआ मंथन, विधायक सरयू रॉय ने रन फ़ॉर क्लीन एयर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का पीठ थपथपाया

सबसे पहले विधायक सरयू रॉय ने पिछले दिनों दोनों संस्थाओं द्वारा रन फ़ॉर क्लीन एयर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीठ थपथपाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदूषण की समस्या को लेकर अब यहां के लोग जागरूक हो गए हैं। अब हमें संबंधित पदाधिकारियों को संवैधानिक तरीके से घेरने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में बैठे प्रबुद्ध नागरिकों से कहा कि अब सबसे पहले आप एक एक चीज को परिभाषित कीजिये के किन किन कारणों से प्रदूषण हो रहा है। अगर ओबी से प्रदूषण हो रहा है तो इसकी जिम्मेवारी बीसीसीएल पर डालनी होगी। अगर पर्यावरण मंजूरी के लिए यहां के उपायुक्त और एसडीओ की जिम्मेवारी तय करनी होगी।

JHARIA : चोरी के जेवरात बेचने वाले चोर को झरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ऐना कोठी  निवासी अधिवक्ता महेंद्र गोप 7 दिसंबर को अपने ससुराल शादी समारोह में सपरिवार भाग लेने के लिए गए हुए थे। इधर चोरो  ने बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर नगद सोना चांदी सहित लगभग 7 लाख रुपये की लागत समाग्री चोरी कर चलते बने थे।

JHARIA : भाजपा नेताओं ने किया तिसरा थाना का घेराव, लगाया एएसआई पर दुर्व्यवहार का आरोप

भाजपा नेताओं में इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो सैकड़ो की संख्या कार्यकताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया और नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की दुर्व्यवहार किसी के साथ भी की जाती है तो वह काफी निंदनीय है।

DHANBAD : लिंडसे क्लब में बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने किया पौष पार्बन उत्सव का उद्घाटन

मंच पर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात समीरण दत्ता ने कहा कि आज इस उत्सव में कुछ बच्चों से मिलकर उनकी मासूम बातें सुनने का मौका मिला जो काफी अच्छा लगा।कहा उत्सव में भाग लेने वाले सारे कलाकारों को अभिनंदन और शुभेच्छा।आगे उन्होंने कहा यह शरद मौसम में होने वाले पौष पार्बन अनुष्ठान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। पौष पार्बन का दोहरा आनंद है प्रथम यह सूर्यदेव को सम्मान देने का अनुष्ठान है और दूसरा यहीं से फेस्टिव सीजन की शुरुआत होती है।

JHARIA : व्यवसाईयों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए शहिद गणेश साव की 38 वां पुण्यतिथि मनाई

सर्व प्रथम गणेश साव की प्रतीमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वक्ताओं ने शाहिद गणेश साव द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शहादत को न भूलने की लोगो से शपथ दिलाई गई तथा व्यवसाईयों को एक सूत्र मे बंधे रहने की कसम दिलाई। मौके पर भाजपा विधायक ढुल्लू माहतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री सावित्री देवी ने कहा कि बनिया सिर्फ तराजू नहीं तलवार भी उठा सकता है हम सभी लोगो को राजनीति मे बढचढ कर हिस्सा लेना होगा ।

JHARIA : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने लगाई निशुल्क नेत्र जांच शिविर, लगभग 210 महिला-पुरुषों ने कराई अपनी नेत्र की जांच

सर्व प्रथम शिविर का उद्घाटन संगठन के धनबाद ग्रामीण अध्यक्ष अशोक साव व महानगर अध्यक्ष विकास साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत किया। जंहा एआइजी नेत्र जांच अस्पताल धनबाद के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच हुई। जिसमे आसपास के करीब 210 महिला पुरुष नेत्र जांच कराया।

JHARIA : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार योजना का झरिया एकाडेमी स्कूल में हुआ आयोजन

सर्व प्रथम कार्यक्रम में संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। जंहा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, नाली व स्ट्रीट लाइट के अलावे कई योजनाओं का लाभ लोगों को शिविर के माध्यम से मिला। मौके पर वार्ड नंबर 45 के वर्तमान पार्षद किरण देवी तात्पर्य दिखे लोगों को लाभ दिलाने के लिए भाग दौड़ के साथ हर संभव काम करते दिखाई दी।

JHARIA : शुद्व सांसो के लिए वायु प्रदूषण के खिलाफ हजारों की संख्या में एक साथ दौड़ा झरिया

मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया के अध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया के लोग आज यह सोचने को मजबूर हैं कि उनकी सांसें कैसे सुरक्षित रहे। यह दुर्भाग्य है कि लोगों के आग्रह के बाद भी खनन कंपनियां कोयला उत्खनन में मानकों का पालन नहीं कर रही हैं जिस कारण वर्तमान में यहां प्रदूषण की समस्या इतनी गंभीर हुई है। अगर इस दौड़ से खनन कंपनियां नहीं चेती तो उग्र आंदोलन करते हुए सभी कंपनियों का चक्का जाम कर खनन नियमों का पालन करने को मजबूर किया जाएगा।

JHARIA : रन फ़ॉर क्लीन एयर जागरूकता कार्यक्रम में दौड़ेंगे सिद्धार्थ गौतम

झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ 14 दिसम्बर को आयोजित रन फ़ॉर क्लीन एयर  कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण पत्र देकर जनता मजदूर संघ के सिद्धार्थ गौतम को शामिल होने का आग्रह किया गया । उन्होंने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सहमति जतायी ।