KATRAS : कतरास बस स्टेंड पर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई पुण्यतिथि, नहीं भुलाया जा सकता है बाबा साहेब के बलिदान व संघर्ष:जनशक्ति दल
श्री महतो ने कहा कि संविधान रचयिता डां भीमराव अंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
