JHARIA : झरिया आर्ट फेस्टिवल में बच्चों ने कागज पर उकेरा वायु प्रदूषण का दर्द

विजयी प्रतिभागियों में टॉप टेन को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। विजिलेंस अधिकारी मो शाहनवाज आलम ने कहा कि कला आत्मिक अभिव्यक्ति का शशक्त माध्यम है। बच्चों ने जो अपने चित्रकारी में प्रदूषित का दर्द को प्रदर्शित किया है वह काबिलेतारीफ है झरिया में वायु प्रदूषण चरम पर हैं ।

TOPCHANCHI : तोपचांची झील पर नया साल का जश्न मनाने उमड़ी सैलानियों की भीड़, लोगों ने परिवारों के साथ तोपचांची झील की नैसर्गिक खूबसूरती का उठाया आनंद

हल्के कोहरे के बीच सुबह आठ बजे से ही झील किनारे पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. दोपहर 12 बजते-बजते झील और आसपास के क्षेत्र में पिकनिक मनाने वालों की इतरी भीड़ उमड़ी की पैर रखने तक की जगह नहीं थी.

KATRAS : रिजेंट एकेडमिक टीम धनबाद के सहयोग से छाताबाद पांच नंबर में 55 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण

नववर्ष के मौके पर हाड़ी जाति विकास मंच छाताबाद ग्राम/शाखा मे ‘रिजेंट एकेडमिक टीम धनबाद’ के सहयोग से लगभग 55 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (stuty material) का वितरण किया गया।

DHANBAD : अवैध कोल डीपो से 200 टन से अधिक स्टॉक किया गया अवैध कोयला जब्त, तेतुलमारी थाना में एफआइआर दर्ज

तेतुलमारी थाना अंतर्गत आज दोपहर लगभग 4:30 बजे ग्राम गण्डुवा, 8 लेन सड़क में सिटी हर्ट होटल के समीप अवैध कोल डिपो की जांच की। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने बताया कि जांच के क्रम में उक्त स्थल पर लगभग 200 टन से अधिक स्टॉक किया गया अवैध कोयला बरामद किया गया।

DHANBAD : पावापुर में ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत

हरिहरपुर थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर थाना ले आई। कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

DHANBAD: हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर संगठन ने एनएच किया जाम

गौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में संशोधन किया गया है। केंद्र की सरकार ने हिट एंड रन कानून को सख्त बना दिया है। नये प्रवाधानों के तहत,  हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जिसका ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) विरोध किया है। इस कानून को लेकर ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर्स देशभर में विरोध कर रहे हैं।

KATRAS : त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के साथ उत्पादन करने का निर्णय

खान सुरक्षा निदेशक अनिल कुमार दास ने शून्य दुर्घटना क्षति के साथ उत्पादन करने पर बल दिया. उन्होंने उत्पादन के दौरान कोई भी जोखिम नहीं उठाये. जान माल की सुरक्षा के साथ उत्पादन करे. महाप्रबंधक जीसी साहा एवं अपर महाप्रबंधक यूके सिंह ने कमेटी के सदस्यों के सामने सुरक्षा के साथ किया जा रहे उत्पादन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

KATRAS: एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में चौथे दिन धरना-प्रदर्शन जारी

बेरोजगार मजदूरों कि और से मो रहमान व अन्य मजदूरों ने बताया कि कंपनी में रोजगार को लेकर 1 साल से सभी ने एक साथ रिज्यूम डाला था जिसमें कुछ लोगों की नौकरी लग गई जिनकी नौकरी लगी वह किसी के बहकावे में आकर एचपीसीके तहत वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं