TELANGANA : रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ

हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में दोपहर 1.04 बजे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

DHANBAD : नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के लोगों ने मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के लोगों ने बुधवार को धनबाद डीआरएम चौक के समीप स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया और डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे किनारे लगए।

DHANBAD : धनबाद मंडल कारा में बंद कुख्‍यात 16 बंदियों को दूसरे जेल में भेजने की प्रक्रिया शुरू

विभिन्न जिलों में इन 16 बंदियों को भेजने की तैयारी है, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को घाघीडीह जेल, वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह दुमका जेल, कुंदन कुमार उर्फ रोहित धिवाकर पलामू मेदिनीपुर जेल, आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम होटवार जेल, दिनेश गौड़ चाईबासा जेल, अमर रवानी हजारीबाग बिनोद सिंह गोड्डा जेल, कुर्बान अली उर्फ सोनू गुमला जेल, पंकज सिंह जामताड़ा जेल , सागर सिंह उर्फ शिबू कोडरमा जेल भोलू यादव लातेहार जेल, गॉडविन खान लोहरदगा जेल, बंटी खान पाकुड़ जेल, डबलू मिश्रा साहिबगंज जेल, चंदन सिंह उर्फ रोहित सिंह राजमहल जेल, औरंगजेब तेनुघाट जेल, में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है.

KATRAS : कतरास बस स्टेंड पर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई पुण्यतिथि, नहीं भुलाया जा सकता है बाबा साहेब के बलिदान व संघर्ष:जनशक्ति‍ दल

श्री महतो ने कहा कि संविधान रचयिता डां भीमराव अंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

LOYABAD : मिलता रहा स्नेह और आशीर्वाद तो बदलेंगे बाघमारा की तस्वीर:सूरज महतो

सभा को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि इस बस्ती के लोग राजनीति का गलत शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबतक यहां के निवासि‍यों को केवल वोट बैंक समझा गया। चुनाव समाप्त होते भुला दिए गए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

JHARIA : बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि मनाई, सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे डॉ भीम राव अंबेडकर-रागिनी सिंह

श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे

JHARIA :लोदना के नॉर्थ तिसरा परियोजना में बीसीसीएल कर्मियों का छठा दिन भी जारी धरना

हार कोलियरी कामगार यूनियन के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने बुधवार को नॉर्थ तिसरा 6 नंबर के समीप मजदूरों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि एकता और संघर्ष जारी रखें प्रबंधन को झुकना होगा और एमडीओ मोड का फैसला वापस लेना होगा। इस मामले में  सीएमडी  से भी बात करेंगे। चटर्जी ने कहा कि अभी का प्रबंधन नया तरीका से निजीकरण कर रहा है पहले जो भी काम होता था कम से कम यूनियन प्रतिनिधि या सलाहकार समिति से बात किया जाता था।

DHANBAD : बसपा ने भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर को 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि, डीआरएम चौक पर प्रतिमा में माल्यार्पण, नमन कर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बसपा के द्वारा ही बाबा साहब के सपनों को पूरा किया जा सकता है। इसलिए हमें पार्टी को मजबूत कर आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करने की जरूरत है

DHANBAD : राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, निकाला गया कैंडल मार्च

जपूत संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया साथ ही विभिन्न संगठनों के बैनर तले या विरोध प्रदर्शन हुआ एवं कैंडल मार्च का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर राजपूत कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आर के सिंह ने हत्या की घोर निंदा की और केंद्र सरकार से दोषी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की उपस्थित समाज सेवा में उदय प्रताप सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र ही एस आई टी गठित कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

DHANBAD : धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर की पुण्यतिथि, बोले जिलाध्‍यक्ष- भेदभाव के विरुद्ध समाज में डॉ भीमराव चलाए थे अभियान

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संविधान रचयिता, डां भीमराव अंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद राजनीतिज्ञ समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे, उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था, उन्होंने हमेशा श्रमिकों किसने और महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाया, हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार हैं!