ACHIEVEMENT : बिहार के पटना निवासी प्रियरंजन शर्मा ने 645 किमी की दूरी 32 घंटे में तय कर बनाया रिकार्ड, अमेरिका साइकिल रेस के लिए हुए क्वालीफाई, झारखंड सरकार के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दी बधाई
इंस्पायर इंडिया साइक्लिंग संस्था के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में प्रियरंजन शर्मा ने 645 किमी की दूरी 32 घंटे में 5500 मीटर ऊंचाई तय कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में होने वाले साइकिल कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए भी क्वॉलिफाई हो गए है।







