BAGHMARA : ग्यारहवें दिन जनशक्त‍ि दल का कारवां पहुंचा हरिणा पंचयात, समर्थन उठे सैंकड़ों हांथ, बोले सूरज महतो-विकास के किरणों से कोसों दूर है बाघमारा के गांव

श्री महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का यही प्‍यार और आशीर्वाद मिलता रहा तो बाघमारा में परिवर्तन लाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के गांव और कॉलोनी विकास के किरणों से कोसों दूर है। अगर चुनाव में सफलता मिली तो यहां की जनता को विकास की मुख्‍यधारा से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्‍य और शिक्षा की सुविधा सुधारी जाएगी।

LOYABAD : जनशक्ति‍ दल का कारवां पहुंचा लोयाबाद के वार्ड नंबर आठ क्षेत्र, बोले-सूरज महतो-वर्तमान जनप्रतिनिधि से बाघमारा की जनता त्रस्त

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने श्री महतो को गले लगाकर अभी से ही जीत की बधाई देने लगे हैं। इधर लोगों से मिलने के दौरान दल के अध्‍यक्ष श्री महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान मुझे लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सभी एकमत होकर परिवर्तन करने जा रहे हैं।

BAGHMARA: जनशक्त‍ि संपर्क अभियान का नवां दिन: जमुआ पंचायत, जीत मिली तो बाघमारा में लिखेंगे विकास की नई इबारत-सूरज महतो

मतदाता इस बार परिवर्तन लाने को लिए प्रतिबद्ध हैं। वे हरहाल में नई व्यवस्था स्थापित कर नए अवसर पैदा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सभी दौरों के दौरान मतदाताओं ने उन्हें जीत का भरोसा दिया है। लोगों में रूझान को देखकर यह पक्का है कि इसबार परिवर्तन आकर ही रहेगा। श्री महतो ने कहा कि उन्होंने देखा कि सभी गांवों में जनसुविधा नदारद हैं। विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ धोखा हुआ है। अगर वे जीतकर आते हैं तो विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी।

BAGHMARA : संपर्क अभियान के आठवें दिन बाघमारा के हाथूडीह पहुंचे जनशक्त‍ि दल के अध्‍यक्ष का कारवां

श्री महतो ने बताया कि पंचायत के बचे हुए सभी गांवों का उन्होंने दौरा किया। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। इसपर सभी लोगों ने भरपूर साथ देने का वादा किया। इस बीच गांववासियों ने अपने यहां की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। श्री महतो ने कहा कि दौरा करने से पता चल रहा है कि गांवों में अभी भी विकास की किरणें नहीं पहुंची है।

BAGHMARA : रोजगार की मांग लेकर कोल वाशरी के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में राजू शर्मा, खानू महतो, नरेश महतो, गोपाल रवानी, सुरेश मरांडी, छोटेलाल मांझी, राजेश रविदास, कार्तिक महतो, संजय चौधरी, मनोज महतो, सोहन महतो, मधुसूदन महतो, सुनील मंडल, बिरजू नापित, संदीप ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

BAGHMARA : जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटे तक ट्रांसपोटिंग रोकी

जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर बरोरा बस्ती निवासी राजू कुमार ने शनिवार की सुबह 10 बजे के बरोरा चेक पोस्ट में खड़े होकर निजी कंपनी का कोल ट्रांसपोटिंग कार्य को रोक दिया। जिसके कारण ए एम पी कोलयरी से लिंक साइडिंग, दुग्दा साइडिंग, बालीडीह साइडिंग और एमपीएल के लिए कोल ट्रांसपोटिंग में लगे दर्जनों हाइवा चेक पोस्ट के समीप खड़ी हो गई। दोपहर 12 बजे कोलियरी के पीओ काजल सरकार द्वारा तीन दिन बाद वार्ता के लिए समय दिए जाने के बाद ट्रांसपोटिंग शुरू हुआ।

BAGHMARA : जनशक्त‍ि संपर्क अभियान का कारवां पहुंचा लोयाबदा के एकड़ा चार नंबर, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, परिवर्तन के लिए चट्टानी एकता दिखाने का आह्वान

कार्यक्रम के संयोजक जनशक्रत‍ि दल के अध्‍यक्ष सूरज महतो एवं अभियान मे शामिल सैंकड़ों समर्थकों का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री महतो एवं उनके समर्थकों ने आसपास के कई मुहल्लों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने दल के सुप्रीमों श्री महतो को मुहल्ले की विभि‍न्न समस्या से अवगत कराया।

BAGHMARA : बदहाल सड़कों व झार-पतवार से दो-चार होकर तेतुलिया-2 पंचायत के गांवों में पहुंचा जनशक्त‍ि दल का कारवां, लोगों का हाल जान आश्‍चर्य में पड़े संगठन सुप्रीमों, बोले- आशीर्वाद मिला तो बदलेंगे बाघमारा के गांवों की तस्वीर

मंगलवार को संगठन सुप्रीमो का कारवां बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के तेतुलिया-2 पंचायत पहुंचा। वहां तक पहुंचने के लिए दल के सुप्रीमो को कच्ची सड़कों व झार-पतवार से होकर गुजरना पड़ा। कारवां जब पंचायत के गांवों में प्रवेश किय तो दल के अध्‍यक्ष श्री महतो देखकर दंग रह गए। वहां आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। तेतुलिया-2 पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लौटे जनशक्त‍ि दल के अध्‍यक्ष सूरज महतो ने बताया कि 76 सालों में बाघमारा विधानसभ क्षत्र का कितना विकास हुआ इसको समझना हो तो उक्त पंचायत के गांवों का दौरा कर लीजिए।

BAGHMARA : बाघमारा में बहाएंगे विकास के साथ-साथ समभाव-सद्भाव की धारा-सूरज महतो

लोगों ने दल के अध्‍यक्ष को गांव की समस्या से अवगत कराया। पिछले पंद्राह वर्षों में बाघमारा का विकास क्यों नहीं हो सका, इसपर श्री महतो ने प्रकाश डाला। श्री महतो ने गांववासियों से कहा कि बाघमारा के गांवों का वास्तविक विकास के लिए परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि पुर्वती जनप्रतिनिधि‍यों के नकारापन और नकारात्मक रवैए के कारण आज भी बाघमारा के गांव विकास के किरणों से कोसों दूर है।

BAGHMARA : सबका दिल मोहा ‘एक मुट्ठी चावल’ का पैगाम, जनशक्ति‍ संपर्क अभियान के दूसरे दिन उमड़ा लोगों का प्यार

बुजूर्ग भी सूरज महतो के गांव में आगमन से काफी खुश दिख रहे हैं। दौरे के दौरान कई घरों के बाहर खाट पर बुजूर्ग बैठे पाए गए। सूरज महतो ने इन बुर्जूगों से झुककर आशीर्वाद लिया। सभी ने सिरपर हांथ रखकर ‘विजय भव:’ का आशीर्वाद दिया। इन बुर्जूगों के चेहरे पर सुकून देने वाली खुशी और तनम्यता देखी जा रही थी।