BAGHMARA : जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटे तक ट्रांसपोटिंग रोकी
जमीन के बदले मुआवजा की मांग को लेकर बरोरा बस्ती निवासी राजू कुमार ने शनिवार की सुबह 10 बजे के बरोरा चेक पोस्ट में खड़े होकर निजी कंपनी का कोल ट्रांसपोटिंग कार्य को रोक दिया। जिसके कारण ए एम पी कोलयरी से लिंक साइडिंग, दुग्दा साइडिंग, बालीडीह साइडिंग और एमपीएल के लिए कोल ट्रांसपोटिंग में लगे दर्जनों हाइवा चेक पोस्ट के समीप खड़ी हो गई। दोपहर 12 बजे कोलियरी के पीओ काजल सरकार द्वारा तीन दिन बाद वार्ता के लिए समय दिए जाने के बाद ट्रांसपोटिंग शुरू हुआ।







